Elon Musk ला रहे हैं X Money सुपर ऐप! GPay, Apple Pay, Amazon Pay के लिए खतरे की घंटी?

Elon Musk X प्लेटफॉर्म पर X Money लॉन्च करने की तैयारी में हैं, जिसमें पेमेंट और बैंकिंग फीचर्स मिलेंगे।

Elon Musk ला रहे हैं X Money सुपर ऐप! GPay, Apple Pay, Amazon Pay के लिए खतरे की घंटी?

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • X Money में पेमेंट और बैंकिंग फीचर्स जोड़े जा सकते हैं
  • AI असिस्टेंट यूजर्स के खर्च और ट्रांजैक्शन ट्रैक करेगा
  • रेगुलेटरी अप्रूवल के चलते लॉन्च में देरी संभव
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को "सुपर ऐप" बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही 'X Money' नाम का नया पेमेंट और बैंकिंग सर्विस लॉन्च कर सकती है, जो सीधे प्लेटफॉर्म के अंदर इंटीग्रेट होगा। कंपनी के पुराने बयानों के मुताबिक यह फीचर यूजर्स को एक ही ऐप में फाइनेंशियल और सोशल एक्टिविटी मैनेज करने की सुविधा देने के लिए लाया जा रहा है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक X Money में peer-to-peer पेमेंट, एक कस्टम Visa डेबिट कार्ड और AI बेस्ड असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। यह AI असिस्टेंट xAI द्वारा डेवलप किया जा रहा है, जो यूजर्स के खर्च को ट्रैक करने और ट्रांजैक्शन को ऑर्गनाइज करने में मदद करेगा। शुरुआती यूजर्स के फीडबैक के आधार पर इसमें कुछ प्रमोशनल बेनिफिट्स जैसे कैशबैक और सेविंग्स पर इंटरेस्ट रेट भी शामिल हो सकते हैं, हालांकि ये फीचर्स स्थायी होंगे या नहीं, यह साफ नहीं है।

Elon Musk पहले भी इशारा कर चुके हैं कि पेमेंट सर्विस X की लॉन्ग-टर्म स्ट्रैटेजी का अहम हिस्सा है। रिपोर्ट्स में WeChat जैसे सुपर ऐप का जिक्र किया गया है, जहां चैटिंग, पेमेंट और कॉमर्स एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलते हैं। इसी तरह X को भी एक मल्टी-फंक्शनल ऐप बनाने की कोशिश की जा रही है, जहां यूजर अपनी कई डेली एक्टिविटीज एक ही जगह संभाल सके।

हालांकि इस सर्विस के कई पहलुओं पर अभी भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट कहती है कि X को अमेरिका में रेगुलेटरी अप्रूवल से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि सभी राज्यों में पेमेंट लाइसेंस हासिल करना जरूरी होता है। खास तौर पर कुछ क्षेत्रों में कंज्यूमर प्रोटेक्शन और सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

वहीं, कहा गया है कि इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स मानते हैं peer-to-peer पेमेंट बिजनेस आमतौर पर कम मार्जिन वाला होता है, इसलिए X Money की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि कंपनी इसे एक प्राइमरी बैंकिंग प्लेटफॉर्म के रूप में कितना स्थापित कर पाती है। फिलहाल प्लेटफॉर्म पर इन-ऐप कॉमर्स टूल्स की कमी को भी एक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »