Amazon Ott

Amazon Ott - ख़बरें

  • 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
    Airtel के Family Postpaid Plans में परिवार के कई मोबाइल नंबरों को एक ही बिल के तहत चलाने की सुविधा मिलती है। कंपनी के ₹699 वाले प्लान में 2 कनेक्शन, ₹999 वाले प्लान में 3 कनेक्शन और ₹1,199 वाले प्लान में 4 कनेक्शन जोड़े जा सकते हैं। इन प्लान्स में Unlimited 4G और 5G Data, Unlimited Calling और रोजाना 100 SMS जैसे फायदे मिलते हैं। इसके अलावा चुनिंदा डिजिटल सब्सक्रिप्शन जैसे Amazon Prime, JioHotstar, Google One और Airtel Xstream Play के फायदे भी शामिल हैं। यहां जानें किस Family Postpaid Plan में कितने SIM और कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।
  • Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
    ओटीटी पर कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इस हफ्ते थ्रिलर, कॉमेडी और ड्रामा जॉनर की ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज हुई हैं। Amazon Prime Video, Zee5, Netflix जैसे पॉपुलर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर ये आई हैं। इनमें अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर 'बंदर' भी है जिसमें बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं।
  • Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
    हम आपको इस हफ्ते OTT पर रिलीज हुईं लेटेस्ट सीरीज, मूवी और शो की पूरी लिस्ट बताने जा रहे हैं। इनमें रियलिटी, ड्रामा, देशभक्ति, रोमांस जैसे जॉनर की फिल्में और सीरीज शामिल हैं। निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में इस हफ्ते आई हैं।
  • Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
    Airtel के ₹200 में आने वाले बॉक्स ऑफिस पैक में कुल 30GB डाटा दिया जाता है। यह प्लान 19 OTT सर्विस का एक्सेस भी प्रदान करता है। इस ऑफर में Amazon Prime, Zee5 और JioHotstar जैसे ओटीटी ऐप्स का लाभ मिलता है। इसके अलावा Airtel Xstream Play के जरिए और भी स्ट्रीमिंग सर्विस मिलेंगी। हालांकि, इसमें कंटेंट की लिस्ट अलग-अलग हो सकती है, इसलिए रिचार्ज करने से पहले सब्सक्राइबर्स को एयरटेल ऐप में पैक के साथ मिलने वाले फोयदों की जानकारी ले लेनी चाहिए।
  • New OTT Release This Week: मुसाफिर कैफे, कॉन सिटी, टॉक्सिक लव स्टोरी जैसी फिल्में OTT पर, यहां देखें
    जुलाई का आखिरी हफ्ता शुरू होने जा रहा है। तीसरे वीकेंड पर आपके मनोरंजन के लिए कई सारी फिल्में और सीरीज आई हैं। इन्हें Netflix, Amazon Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म्स ने रिलीज किया है।
  • ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
    XElectron ने भारतीय बाजार में अपना नया Techno C7 Smart Home Theatre Movie HD Projector लॉन्च किया है। यह बजट प्रोजेक्टर 180° Rotating Stand के साथ आता है, जिससे इसे दीवार या छत पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें Android 14, Netflix, YouTube, Prime Video समेत कई OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा WiFi 6, Bluetooth 5.0, Electric Focus, Auto Keystone Correction और 20W इनबिल्ट स्पीकर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने इसकी कीमत 6,990 रुपये रखी है और इसे Amazon India व अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
  • Prime Video पर विज्ञापन दिखाना Amazon को पड़ा भारी! कोर्ट पहुंचा मामला
    ऑस्ट्रेलिया की कंपिटीशन रेगुलेटरी ACCC ने Amazon Australia के खिलाफ अदालत में मामला दर्ज किया है। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी पर आरोप है कि उसने Prime Video पर विज्ञापन जोड़ने के लिए अपने वार्षिक Prime सब्सक्राइबर्स के साथ किए गए कॉन्ट्रैक्ट में अनुचित शर्तों का इस्तेमाल किया। जुलाई 2024 के बाद विज्ञापन हटाने के लिए यूजर्स से हर महीने 2.99 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब ₹200) अतिरिक्त वसूले गए, जबकि वे पहले ही 79 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब ₹5,150) का वार्षिक शुल्क चुका चुके थे। इस मामले से 10 लाख से ज्यादा यूजर्स प्रभावित बताए गए हैं।
  • OTT Releases This Week: 'परफेक्ट फैमिली', 'बाहुबली: दि टॉर्च बियरर', 'लिटिल ब्रदर', 'राजा शिवाजी' जैसी फिल्में इन OTT पर!
    OTT पर इस हफ्ते कई रोचक फिल्मों की एंट्री हुई है। इनमें कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिलर और एतिहासिक जॉनर की फिल्में शुमार हैं। Netflix, SonyLiv, Amazon Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म्स ने इन्हें रिलीज किया है। इसमें राजा शिवाजी, परफेक्ट फैमिली जैसी फिल्मों की खूब चर्चा है जो आपका मनोरंजन करने के लिए इस हफ्ते तैयार हैं।
  • OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
    इस हफ्ते ओटीटी पर कई रोचक फिल्में व सीरीज रिलीज हो रही हैं जो आपके वीकेंड को मनोरंजन से भरपूर बना सकती हैं। खास बात यह है कि इस हफ्ते कई जॉनर की रिलीज देखने को मिलेंगी जिसमें हॉरर से लेकर कॉमेडी और ड्रामा भी शामिल होगा।
  • Prime Video पर दिखेगा MX Player का कंटेंट, फ्री और पेड शो एक जगह!
    Amazon ने भारत में Prime Video और Amazon MX Player को इंटीग्रेट करने का ऐलान किया है। आने वाले महीनों में यह बदलाव रोलआउट होगा, जिसके बाद यूजर्स को फ्री और पेड स्ट्रीमिंग कंटेंट एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगा। Prime मेंबर्स को दोनों प्लेटफॉर्म्स का ओरिजिनल और एक्सक्लूसिव कंटेंट मिलेगा, जबकि फ्री यूजर्स AVOD कंटेंट देख पाएंगे। Android ऐप को रीब्रांड किया जाएगा, जबकि iOS, स्मार्ट टीवी और वेब यूजर्स को सीधे Prime Video ऐप पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स और विज्ञापनदाताओं दोनों को बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।
  • अब घर बैठे देखें Avatar: Fire and Ash, डेट और OTT प्लेटफॉर्म दोनों कन्फर्म
    Avatar Fire and Ash की OTT रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 31 मार्च 2026 को Amazon Prime Video पर उपलब्ध होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे रेंटल मॉडल पर रिलीज किया जाएगा, यानी देखने के लिए अलग से भुगतान करना होगा और प्लेटफॉर्म का एक्टिव सब्सक्रिप्शन भी जरूरी होगा। फिल्म Pandora की दुनिया में नई कहानी को आगे बढ़ाती है और इसमें Sam Worthington, Zoe Saldana जैसे कलाकार नजर आते हैं। थिएटर्स में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब यह फिल्म OTT पर भी दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।
  • Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri अब OTT पर! कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म यहां देखें
    तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी फिल्म का ओटीटी पर इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। आखिरकार फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडेय की यह रोमांटिक कॉमेडी आपको गुदगुदाने अब डिजिटल पर्दे पर आ रही है।
  • Vu ने पेश किया बिल्ट-इन साउंडबार और Dolby Atmos के साथ पहला QLED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस स्मार्ट टेलीविजन में अतिरिक्त एक्सेसरीज को जोड़े बिना सिनेमैटिक ऑडियो-विजुअल एक्सपीरिएंस मिलता है। इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट अपार्टमेंट्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस QLED TV के 43 इंच के स्क्रीन साइज वाले मॉडल का प्राइस 26,999 रुपये, 50 इंच का 32,999 रुपये, 55 इंच का 36,999 रुपये, 65 इंच का 52,999 रुपये और 75 इंच का 66,999 रुपये का है।
  • Amazon की ग्रेट समर सेल में स्मार्ट TVs पर भारी डिस्काउंट
    इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें HDFC Bank के ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शंस पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत का कैशबैक उपलब्ध है।
  • सोशल मीडिया, OTT पर अश्लील कंटेंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा सरकार से जवाब
    जस्टिस B R Gavai और Augustine George Masih की बेंच ने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए उपाय लागू करना विधानमंडल या कार्यकारिणी की जिम्मेदारी है। बेंच का कहना था, "यह सुप्रीम कोर्ट के अधिकार क्षेत्र के अंदर नहीं है। इस बारे में केंद्र सरकार की ओर पेश हुए सॉलिसिटर जनरल, Tushar Mehta ने कहा कि सरकार इसे एक प्रतिकूल कानूनी मामले के तौर पर नहीं लेगी।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »