Vu ने पेश किया बिल्ट-इन साउंडबार और Dolby Atmos के साथ पहला QLED TV, जानें प्राइस, फीचर्स

Vu का दावा है कि यह घर पर एंटरटेनमेंट के एक्सपीरिएंस को बदल सकता है। इसमें A+ ग्रेड QLED डिस्प्ले 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

Vu ने पेश किया बिल्ट-इन साउंडबार और Dolby Atmos के साथ पहला QLED TV, जानें प्राइस, फीचर्स

इसमें Netflix, Prime Video, YouTube और Spotify जैसे लोकप्रिय ऐप्स के लिए सपोर्ट है

ख़ास बातें
  • इस QLED TV में Dolby Atmos के साथ 88 W की साउंडबार इंटीग्रेटेड है
  • इसमें Vu का प्रॉपराइटरी VuOn AI प्रोसेसर दिया गया है
  • यह म्यूजिक प्लेबैक और OTT दोनों के लिए ट्यून्ड है
विज्ञापन
टेलीविजन के मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल Vu ने Vibe DV को लॉन्च किया है। यह इस सेगमेंट में कई फीचर्स वाला QLED TV है। इसमें अतिरिक्त एक्सेसरीज को जोड़े बिना सिनेमैटिक ऑडियो-विजुअल एक्सपीरिएंस मिलता है। इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट अपार्टमेंट्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। 

Vu Vibe DV का प्राइस 

इस स्मार्ट टेलीविजन के 43 इंच के स्क्रीन साइज वाले मॉडल का प्राइस 26,999 रुपये, 50 इंच का 32,999 रुपये, 55 इंच का 36,999 रुपये, 65 इंच का 52,999 रुपये और 75 इंच का 66,999 रुपये का है। यह ई-कॉमर्स साइट Amazon और ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध होगा। 

Vibe DV के फीचर्स

इस QLED TV में Dolby Atmos के साथ 88 W की साउंडबार इंटीग्रेटेड है। इसके रिमोट में Wi-Fi हॉटकी और कई प्रकार के डिवाइसेज के लिए सपोर्ट है। Vu का दावा है कि यह घर पर एंटरटेनमेंट के एक्सपीरिएंस को बदल सकता है। इसमें A+ ग्रेड QLED डिस्प्ले 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Dolby Vision और HDR10 को सपोर्ट करता है। इस स्मार्ट टेलीविजन में Vu का प्रॉपराइटरी VuOn AI प्रोसेसर दिया गया है। यह रियल-टाइम पिक्चर एनहांसमेंट के लिए Turbo मोड की पेशकश करता है। कंपनी ने बताया है कि हॉलीवुड फिल्ममेकर्स एसोसिएशन के साथ उसके कोलेब्रेशन से इसमें सिनेमैटिक स्टैंडर्ड्स के अनुसार कलर एक्युरेसी और टोन को तय किया गया है। 

Vu Vibe DV की प्रमुख विशेषता Dolby Atmos के साथ इंटीग्रेटेड 88 W की साउंडबार है। यह म्यूजिक प्लेबैक और OTT दोनों के लिए ट्यून्ड है। इसमें केवल ऑडियो मोड से स्क्रीन को ऑफ कर साउंडबार का इस्तेमाल एक अलग म्यूजिक सिस्टम के तौर पर किया जा सकता है। यह Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है। इसमें Netflix, Prime Video, YouTube और Spotify जैसे लोकप्रिय ऐप्स के लिए सपोर्ट है। इसके रिमोट में साउंड और पिक्चर मोड्स के लिए शॉर्टकट कीज के साथ ही कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए एक Wi-Fi नेटवर्क दिया गया है। इसमें अपग्रेडेड Bluetooth और वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ Android और Apple डिवाइसेज के लिए बेहतर परफॉर्मेंस मिलता है। इस QLED TV में फ्लोटिंग ग्लास डिस्प्ले, बहुत कम बेजेल्स वाला डिजाइन है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्ट TVs के सेगमेंट में Vu की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »