₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर

XElectron ने भारत में अपना नया Techno C7 Smart Home Theatre Projector लॉन्च कर दिया है। यह Android 14, 180° Rotating Stand, WiFi 6, Netflix, YouTube और 20W स्पीकर जैसे फीचर्स के साथ आता है।

₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर

Photo Credit: XElectron

XElectron Techno C7 Smart Home Theatre Projector की कीमत 6,990 रुपये है

ख़ास बातें
  • Android 14 के साथ आया XElectron का नया स्मार्ट प्रोजेक्टर
  • 180° Rotating Stand और WiFi 6 का मिलता है सपोर्ट
  • 6,990 रुपये में घर पर मिलेगा बड़ी स्क्रीन का अनुभव
विज्ञापन

अगर आप कम बजट में घर पर सिनेमाघर जैसा एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो XElectron ने आपके लिए नया ऑप्शन पेश किया है। कंपनी ने भारत में Techno C7 Smart Home Theatre Movie HD Projector लॉन्च कर दिया है। यह प्रोजेक्टर खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो बिना किसी अतिरिक्त स्टैंड या स्ट्रीमिंग डिवाइस के बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखना चाहते हैं। इसमें 180 डिग्री रोटेटिंग स्टैंड, Android 14, इनबिल्ट OTT ऐप्स, WiFi 6 और 20W स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

XElectron Techno C7 Projector के फीचर्स

XElectron Techno C7 में HD (1280×720 पिक्सल) नेटिव रिजॉल्यूशन दिया गया है। हालांकि, यह 1080p और 4K वीडियो को भी सपोर्ट करता है, लेकिन प्रोजेक्शन HD रिजॉल्यूशन में ही मिलता है।

कंपनी के अनुसार, प्रोजेक्टर में 9000 Lumens तक की पीक ब्राइटनेस और 5000:1 का कॉन्ट्रास्ट रेशियो मिलता है। LED लाइट सोर्स की लाइफ 50,000 घंटे तक बताई गई है। यह 4 फीट से 16 फीट की दूरी से 40 इंच से 200 इंच तक की स्क्रीन प्रोजेक्ट कर सकता है, जबकि बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए कंपनी 120 इंच स्क्रीन साइज की सलाह देती है।

प्रोजेक्टर में Electric Focus, Auto Keystone Correction और 4D Keystone Correction जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे इसे किसी भी एंगल पर रखने के बाद भी तस्वीर को आसानी से सीधा किया जा सकता है।

इस प्रोजेक्टर की सबसे बड़ी खासियत इसका इनबिल्ट 180 डिग्री रोटेटिंग स्टैंड है। इसकी मदद से यूजर्स इसे दीवार के साथ-साथ छत की ओर भी आसानी से घुमा सकते हैं। इसके लिए अलग से ट्राइपॉड या सीलिंग माउंट लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 14 पर काम करता है। यानी अलग से Fire TV Stick या किसी अन्य स्ट्रीमिंग डिवाइस की आवश्यकता नहीं होगी। इसमें सीधे Netflix, YouTube, Prime Video, JioHotstar, ZEE5 और SonyLIV जैसे ऐप्स चलाए जा सकते हैं। इसके अलावा इंटरफेस में 25 भाषाओं का सपोर्ट मिलता है, जिसमें हिंदी और बंगाली जैसी भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं।

कनेक्टिविटी के लिए प्रोजेक्टर में Dual-Band WiFi 6 और Bluetooth 5.0 दिया गया है। वहीं, लैपटॉप, गेमिंग कंसोल या पेन ड्राइव कनेक्ट करने के लिए HDMI पोर्ट, USB पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलता है। ऑडियो आउटपुट के लिए इसमें 20W का इनबिल्ट स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जबकि जरूरत पड़ने पर Bluetooth या ऑडियो जैक के जरिए एक्सटर्नल स्पीकर भी जोड़े जा सकते हैं।

XElectron Techno C7 Projector की कीमत

XElectron Techno C7 Smart Home Theatre Movie HD Projector की भारत में कीमत 6,990 रुपये रखी गई है। यह प्रोजेक्टर Amazon India और कंपनी के अधिकृत रिटेल चैनलों के जरिए खरीदा जा सकता है। इसके साथ 1 साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी भी दी जा रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »