Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस

अगर आप Airtel यूजर्स हैं तो आपके लिए फायदे का सौदा आया है।

Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस

Photo Credit: Pexels/Sharath G

Airtel का यह प्लान डेटा के साथ ओटीटी बेनिफिट्स देता है।

ख़ास बातें
  • Airtel के बॉक्स ऑफिस पैक में कुल 30GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के बॉक्स ऑफिस पैक में 30 दिनों की वैधता मिलती है।
  • Airtel के बॉक्स ऑफिस पैक की कीमत 200 रुपये है।
विज्ञापन

अगर आप Airtel यूजर्स हैं तो आपके लिए फायदे का सौदा आया है। जी हां भारती एयरटेल ने भारत में प्रीपेड यूजर्स के लिए ₹200 का बॉक्स ऑफिस पैक पेश किया है। इस डाटा ऐड ऑन पैक में 30GB मोबाइल डाटा के साथ कई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जैसे कि अमेजन प्राइम, जी5 और जियोहॉटस्टार शामिल हैं। Airtel इस पैक का प्रमोशन डायरेक्ट सब्सक्राइबर्स को टेक्स्ट मैसेज भेजकर कर रहा है। यह ऑफर उन यूजर्स के लिए है जो अलग-अलग सब्सक्रिप्शन खरीदे बिना अतिरिक्त मोबाइल डाटा और एंटरटेनमेंट सर्विस का शॉर्ट-टर्म एक्सेस चाहते हैं। आइए Airtel के इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Airtel ₹200 पैक के फायदे:

Airtel के बॉक्स ऑफिस पैक में कुल 30GB डाटा दिया जाता है। यह प्लान 19 OTT सर्विस का एक्सेस भी प्रदान करता है। इस ऑफर में Amazon Prime, Zee5 और JioHotstar जैसे ओटीटी ऐप्स का लाभ मिलता है। इसके अलावा Airtel Xstream Play के जरिए और भी स्ट्रीमिंग सर्विस मिलेंगी। हालांकि, इसमें कंटेंट की लिस्ट अलग-अलग हो सकती है, इसलिए रिचार्ज करने से पहले सब्सक्राइबर्स को एयरटेल ऐप में पैक के साथ मिलने वाले फोयदों की जानकारी ले लेनी चाहिए।

Airtel ने अपने पब्लिक रिचार्ज पेज पर यह साफ नहीं किया है कि Amazon का फायदा पूरी Prime मेंबरशिप के लिए है या Prime Video Mobile Edition के लिए है। प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन आमतौर पर चुनिंदा एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज के साथ आता है और इसे एक मोबाइल डिवाइस पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार किया गया है। एयरटेल के ₹200 वाले डेटा पैक की वैधता 28 दिनों तक चलती है। इस दौरान 30GB डाटा का उपयोग किया जा सकता है, इसमें डेली की कोई भी लिमिट नहीं है। आपको बता दें कि यह एक सामान्य प्रीपेड प्लान के बजाय एक डेटा ऐड-ऑन पैक है। इसलिए इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली एसएमएस का लाभ या अन्य सर्विस वैधता नहीं मिलती है। ऐसे में इस प्लान को एक्टिव करने के लिए भी आपके पास पहले से एक्टिव प्लान होना चाहिए।

कैसे करें रिचार्ज:

यूजर्स Airtel ऐप में बॉक्स ऑफिस पैक को खोज सकते हैं या Airtel के प्रमोशनल मैसेज में दिए गए रिचार्ज लिंक के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। पैक की फाइनल वैधता और सब्सक्रिप्शन की शर्तें देखने के लिए यूजर्स को अपना एयरटेल प्रीपेड नंबर दर्ज करना होगा। ओटीटी बेनिफिट्स को एयरटेल ऐप के जरिए अलग से क्लेम या एक्टिवेट करना पड़ सकता है। सब्सक्राइबर्स को समान मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके एक्टिवेशन पूरा करना चाहिए जिससे रिचार्ज खरीदा गया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Airtel Box Office Pack
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »