1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी

Airtel Family Postpaid Plans में 2, 3 और 4 SIM को एक ही बिल के तहत चलाया जा सकता है। जानें ₹699, ₹999 और ₹1,199 वाले प्लान के फायदे।

1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी

Photo Credit: Unsplash/ Brett Jordan

Airtel Family Postpaid Plans में 2, 3 और 4 SIM को एक ही बिल के तहत चलाने का विकल्प मिलता है

ख़ास बातें
  • ₹699 में 2 SIM, ₹999 में 3 SIM का विकल्प
  • ₹1,199 वाले प्लान में 4 SIM चलेंगे
  • Unlimited Data, Calling और कई OTT फायदे
विज्ञापन

अगर आपके घर में दो, तीन या चार लोग Airtel SIM इस्तेमाल करते हैं, तो हर महीने सभी नंबरों पर अलग-अलग रिचार्ज कराने में अच्छा-खासा पैसा खर्च हो सकता है। ऊपर से हर नंबर की वैधता, डेटा और दूसरे फायदे अलग-अलग मैनेज करने पड़ते हैं। ऐसे में Airtel का Family Postpaid Plan उन लोगों के लिए एक आसान ऑप्शन हो सकता है, जो परिवार के कई मोबाइल नंबरों को एक ही प्लान और एक ही बिल के तहत चलाना चाहते हैं। खास बात यह है कि Airtel के पास अलग-अलग जरूरत के हिसाब से 2, 3 और 4 कनेक्शन वाले Family Postpaid Plans मौजूद हैं। यानी परिवार में जितने लोग Airtel इस्तेमाल करते हैं, उसके हिसाब से प्लान चुना जा सकता है। 2 SIM के लिए ₹699, 3 SIM के लिए ₹999 और 4 SIM के लिए ₹1,199 वाला ऑप्शन मिलता है। इन प्लान्स में सिर्फ कॉलिंग और डेटा ही नहीं, बल्कि कई डिजिटल सब्सक्रिप्शन के फायदे भी शामिल हैं।

2 लोगों के लिए बेस्ट प्लान

अगर परिवार में सिर्फ दो Airtel नंबर हैं, तो ₹699 वाला Family Postpaid Plan लिया जा सकता है। इसमें एक Primary और एक Add-on कनेक्शन मिलता है। दोनों नंबर पर Unlimited 4G/5G Data, Unlimited Local और STD Calling के साथ रोजाना 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान में Amazon Prime की 6 महीने की सदस्यता, JioHotstar Mobile का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन, Google One का 100GB Cloud Storage और Airtel Xstream Play Premium जैसे फायदे भी मिलते हैं। ध्यान रखें कि ₹699 प्लान की कीमत GST से पहले है। बिल में टैक्स जुड़ने के बाद भुगतान की रकम ज्यादा होगी।

3 लोगों के लिए बेस्ट प्लान

अगर परिवार में तीन लोग Airtel नंबर इस्तेमाल करते हैं, तो ₹999 वाला Family Postpaid Plan ज्यादा काम का है। इसमें एक Primary और दो Add-on कनेक्शन मिलते हैं। इसमें तीनों नंबर पर Unlimited 4G/5G Data, Unlimited Calling और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। यानी तीन अलग-अलग नंबरों को एक ही Family Postpaid अकाउंट के तहत चलाया जा सकता है। इस प्लान में भी Amazon Prime 6 महीने, JioHotstar Mobile 12 महीने, Google One 100GB और Airtel Xstream Play Premium जैसे डिजिटल फायदे शामिल हैं। ₹999 की कीमत भी GST से पहले है।

4 लोगों के लिए बेस्ट प्लान

अगर परिवार में चार Airtel नंबर हैं, तो ₹1,199 वाला Family Postpaid Plan विकल्प है। इसमें एक Primary के साथ तीन Add-on कनेक्शन जोड़े जा सकते हैं। इसमें भी सभी कनेक्शन के लिए Unlimited 4G/5G Data, Unlimited Local और STD Calling और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। साथ ही Amazon Prime, JioHotstar, Google One और Airtel Xstream Play जैसे बेनेफिट्स मिलते हैं। इस प्लान की बेस कीमत ₹1,199 प्रति महीने है और इसमें GST अलग से जुड़ता है।

एक और फायदा यह है कि परिवार के सभी नंबरों का बिल एक ही जगह मैनेज किया जा सकता है। हालांकि, Unlimited 5G का इस्तेमाल करने के लिए 5G डिवाइस और Airtel 5G नेटवर्क की उपलब्धता जरूरी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »