Amazon News

Amazon News - ख़बरें

  • Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
    Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Primebook के कई लैपटॉप पर फेस्टिव डील मिल रही है। Primebook 2 Neo की कीमत ₹23,990 से शुरू है, जबकि Primebook 2 Pro ₹26,990 और Primebook 2 Max 128GB ₹27,990 में मिल रहा है। वहीं 256GB मॉडल की कीमत ₹30,490 और Primebook 3 Max 128GB की डील प्राइस ₹33,490 से ₹33,990 है। कंपनी के मुताबिक, Flipkart पर ₹1,500–₹2,000 और Amazon पर ₹2,250–₹2,500 का Instant Bank Discount भी मिलेगा। Amazon पर No-Cost EMI का विकल्प भी उपलब्ध है।
  • ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
    Samsung ने भारत में Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। Galaxy A36 के सभी वेरिएंट्स ₹3,000 तक महंगे हुए हैं, जबकि Galaxy A56 की कीमत में ₹2,000 तक की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमत के बाद Galaxy A36 5G की शुरुआती कीमत ₹36,999 और Galaxy A56 5G की शुरुआती कीमत ₹44,999 हो गई है। हालांकि, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Galaxy A36 5G के 8GB+128GB मॉडल को कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। बैंक ऑफर के साथ इसकी इफेक्टिव कीमत और भी कम हो सकती है।
  • सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
    भारत के तेजी से बढ़ते Satellite Communication Market में Singtel भी एंट्री की तैयारी कर रही है। सिंगापुर की टेलीकॉम कंपनी ने अपनी भारतीय इकाई Singapore Telecom India के जरिए सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाएं शुरू करने के लिए FDI मंजूरी मांगी है। कंपनी सरकारी और निजी क्षेत्र के ग्राहकों को सैटेलाइट आधारित कनेक्टिविटी देने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, Singtel करीब 36-38 GEO सैटेलाइट वाले नेटवर्क के जरिए सेवाएं देने पर काम कर रही है और सैटेलाइट नेटवर्क को 4G और 5G नेटवर्क से जोड़ने की तकनीक पर भी काम हो रहा है। भारत में Starlink, Jio, OneWeb और Amazon भी इस बाजार में सक्रिय हैं।
  • Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
    हम आपको इस हफ्ते OTT पर रिलीज हुईं लेटेस्ट सीरीज, मूवी और शो की पूरी लिस्ट बताने जा रहे हैं। इनमें रियलिटी, ड्रामा, देशभक्ति, रोमांस जैसे जॉनर की फिल्में और सीरीज शामिल हैं। निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में इस हफ्ते आई हैं।
  • Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Google ने भारत में Pixel 11 Pro Fold को अपने नए बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन के तौर पर लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1,86,999 रुपये रखी गई है और यह 16GB RAM तथा 512GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध है। फोन Olive कलर में आता है और इसकी प्री-बुकिंग Amazon और Google India के ऑनलाइन स्टोर से की जा सकती है। इसमें 8 इंच का OLED Super Actua Flex इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। फोन Tensor G6 चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा, 4,806mAh बैटरी और 30W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
  • Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
    Vu Televisions ने भारत में अपनी नई Vu Glo Mini-LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। इस लाइनअप में 43, 50, 55 और 65-इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल शामिल हैं। टीवी में 4K QD Mini-LED डिस्प्ले, Full Array Local Dimming, VuON AI प्रोसेसर, 50W 2.2-चैनल VuFX ऑडियो सिस्टम और Google TV दिया गया है। इसके अलावा 120Hz High-Speed Refresh, VRR, ALLM और Dolby Vision जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। नई सीरीज की शुरुआती कीमत 42,500 रुपये है और इसकी बिक्री Amazon व Vu के अधिकृत रिटेल चैनलों के जरिए शुरू हो गई है।
  • Amazon Great Freedom Sale 2026: OnePlus 15 की बढ़ी हुई कीमत के बीच खरीदने का सही मौका!
    Amazon Great Freedom Sale 2026 में OnePlus 15 खरीदने का अच्छा मौका मिल रहा है। हाल ही में कंपनी ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत बढ़ाई थी, लेकिन अब Amazon सेल के दौरान बैंक ऑफर्स के साथ इसे मौजूदा MRP से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। HDFC Bank कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट, Amazon Pay ICICI Bank कार्ड पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स भी उपलब्ध होंगे। OnePlus 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, 7300mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग और Hasselblad कैमरा सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
  • Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
    Amazon Great Freedom Sale 7 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सेल से पहले OnePlus स्मार्टफोन्स की संभावित डील्स सामने आई हैं। OnePlus 15 की प्रभावी कीमत 81,999 रुपये, OnePlus 15R की 56,999 रुपये और OnePlus 13S की 49,999 रुपये हो सकती है। वहीं Nord 6, Nord CE6, Nord CE6 Lite, OnePlus N6 और Nord N6x पर भी बैंक ऑफर्स के बाद डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। Amazon इस सेल में HDFC बैंक कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट और अन्य पेमेंट ऑफर्स भी देगा।
  • Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
    Sony India ने भारतीय बाजार में अपने नए फ्लैगशिप ऑडियो डिवाइस 1000X THE COLLEXION (WH-1000XX) वायरलेस हेडफोन्स और WF-1000XM6 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। दोनों डिवाइस AI आधारित कॉलिंग फीचर्स, Google Gemini इंटीग्रेशन, Hi-Res Audio सपोर्ट और एडवांस Noise Cancellation तकनीक के साथ आते हैं। WH-1000XX की कीमत 59,990 रुपये और WF-1000XM6 की कीमत 29,990 रुपये रखी गई है। दोनों प्रोडक्ट्स 7 अगस्त 2026 से Amazon, Flipkart, Sony Center, Croma, Reliance Digital और ShopAtSC.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
  • Elon Musk की टेंशन बढ़ाएगा Amazon! सैटेलाइट से सीधे फोन तक इंटरनेट, भारत में भी होगी एंट्री?
    Amazon ने अमेरिकी FCC से 5,105 नए Low Earth Orbit (LEO) सैटेलाइट लॉन्च करने की मंजूरी मांगी है। कंपनी Amazon Leo प्रोजेक्ट के तहत Direct-to-Device (D2D) तकनीक विकसित कर रही है, जिससे बिना मोबाइल टावर के सीधे स्मार्टफोन पर मैसेज, कॉल और डेटा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इस कदम को Starlink के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। फिलहाल Amazon ने भारत में इस सेवा के लॉन्च की घोषणा नहीं की है। वहीं भारत में Starlink, OneWeb और Jio की सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं भी अभी शुरुआती चरण में हैं और व्यावसायिक विस्तार का इंतजार कर रही हैं।
  • एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
    Stuffcool ने भारत में अपना नया Omni Pro पावरबैंक लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह उसका अब तक का सबसे एडवांस MagSafe-कंपैटिबल पावरबैंक है। इसमें Qi2.2-सर्टिफाइड 25W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, 35W USB-C पावर डिलीवरी और स्लाइड-आउट Apple Watch चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा पावरबैंक में बिल्ट-इन किकस्टैंड, डिजिटल बैटरी डिस्प्ले और Samsung Super Fast Charging का भी सपोर्ट मिलता है। Stuffcool Omni Pro को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India के जरिए खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है।
  • CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
    CP PLUS ने भारतीय बाजार में अपनी नई CarKam 4G Dashcam Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में CP-H27 और CP-H27B मॉडल शामिल हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 7,599 रुपये है। दोनों डैशकैम 4G कनेक्टिविटी, GPS ट्रैकिंग, ezyLiv+ ऐप के जरिए रिमोट मॉनिटरिंग, 2MP Full HD रिकॉर्डिंग और 1TB तक microSD कार्ड सपोर्ट जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। वहीं CP-H27B में फ्रंट और रियर दोनों कैमरे दिए गए हैं, जिससे एक साथ दोनों दिशाओं की रिकॉर्डिंग की जा सकती है। दोनों मॉडल Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
  • 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
    Tecno Camon 50 Ultra 5G आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। स्मार्टफोन की कीमत ₹39,999 रखी गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत ₹3,000 की छूट के बाद इसे ₹36,999 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह फोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध है और 6 महीने तक की No-Cost EMI का विकल्प भी मिलता है। Tecno Camon 50 Ultra 5G में 6.78 इंच का 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, 50MP सेल्फी कैमरा और 6,500mAh बैटरी दी गई है।
  • भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
    Google का नया फिटनेस ट्रैकर Fitbit Air जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। Amazon India पर इसकी लिस्टिंग लाइव होने के बाद इसकी भारत में एंट्री की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। Fitbit Air इस साल अमेरिका में लॉन्च हुआ था और इसमें स्क्रीन की जगह AI आधारित हेल्थ ट्रैकिंग पर ज्यादा फोकस किया गया है। डिवाइस में Gemini AI, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, AFib अलर्ट, स्लीप ट्रैकिंग और 7 दिन तक की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
    XElectron ने भारतीय बाजार में अपना नया Techno C7 Smart Home Theatre Movie HD Projector लॉन्च किया है। यह बजट प्रोजेक्टर 180° Rotating Stand के साथ आता है, जिससे इसे दीवार या छत पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें Android 14, Netflix, YouTube, Prime Video समेत कई OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा WiFi 6, Bluetooth 5.0, Electric Focus, Auto Keystone Correction और 20W इनबिल्ट स्पीकर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने इसकी कीमत 6,990 रुपये रखी है और इसे Amazon India व अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Amazon News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »