• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • भारत में पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जनगणना से लेकर एमेजॉन की 10 मिनट में प्रोडक्ट्स की डिलीवरी सर्विस, ये हैं आज की महत्वपूर्ण खबरें

भारत में पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जनगणना से लेकर एमेजॉन की 10 मिनट में प्रोडक्ट्स की डिलीवरी सर्विस, ये हैं आज की महत्वपूर्ण खबरें

देश में केंद्र सरकार 2027 में 16वीं जनगणना करने वाली है जो कि पहली बार ऑनलाइन होगी। इसका मतलब है कि नागरिक खुद अपना फॉर्म भर पाएंगे

भारत में पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जनगणना से लेकर एमेजॉन की 10 मिनट में प्रोडक्ट्स की डिलीवरी सर्विस, ये हैं आज की महत्वपूर्ण खबरें

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Lenovo ने Yoga Tab Plus को भारत में लॉन्च किया है

ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने भी क्विक-कॉमर्स के सेगमेंट में एंट्री की है
  • इससे Zomato की Blinkit, Swiggy की Instamart को कड़ी टक्कर मिल सकती है
  • देश में पिछले कुछ वर्षों में क्विक-कॉमर्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी के सेगमेंट में आपके लिए महत्वपूर्ण और दिलचस्प आज की कुछ प्रमुख खबरों का सार हम यहां पेश कर रहे हैं। भारत सरकार देश में 2027 में 16वीं जनगणना करने वाली है जो कि पहली बार ऑनलाइन होगी। इसका मतलब है कि नागरिक खुद अपना फॉर्म भर पाएंगे। इसके अलावा अन्य दिलचस्प खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए आप इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

1. भारत में पहली बार जनगणना होगी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, नागरिक खुद भर पाएंगे फॉर्म

  देश में केंद्र सरकार 2027 में 16वीं जनगणना करने वाली है जो कि पहली बार ऑनलाइन होगी। इसका मतलब है कि नागरिक खुद अपना फॉर्म भर पाएंगे। आगामी जनगणना के लिए खुद अपनी गणना के लिए एक अलग वेब पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

2.  Lenovo ने भारत में लॉन्च किया Yoga Tab Plus, 10,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स

  
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Lenovo ने Yoga Tab Plus को भारत में लॉन्च किया है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। इसमें 12.7 इंच 3K LTPS PureSight Pro डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ Harman Kardon का छह-स्पीकर सिस्टम Dolby Atmos सपोर्ट के साथ है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

3.  भारत में बढ़ी EVs की डिमांड, जून में सेल्स में 28 प्रतिशत का उछाल

  
देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की लोकप्रियता बढ़ रही है। पिछले महीने EV की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 28.60 प्रतिशत बढ़कर 1,80,238 यूनिट्स की रही है। इसमें इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में बढ़ोतरी का बड़ा योगदान है। इस मार्केट में जल्द अमेरिकी EV मेकर Tesla भी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री शुरू कर सकती है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

4.  Samsung Galaxy S25 FE में मिल सकता है Qi2 वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट

  
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung का Galaxy S25 FE जल्द लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हालांकि, इसमें Galaxy S25 से कुछ कम फीचर्स हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400 या Exynos 2400 दिया जा सकता है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

5.  10 मिनट में प्रोडक्ट्स की डिलीवरी की रेस में Amazon की एंट्री, Blinkit, Instamart के लिए खतरे की घंटी!

  बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon ने भी क्विक-कॉमर्स के सेगमेंट में एंट्री की है। एमेजॉन ने इसके लिए नई डिविजन Amazon Now को शुरू किया है। पिछले कुछ महीनों से कंपनी इस सर्विस का बेंगलुरु के चुनिंदा एरिया में ट्रायल कर रही थी। देश में पिछले कुछ वर्षों में क्विक-कॉमर्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  2. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  3. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  4. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  5. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  6. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  7. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  8. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  9. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  10. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »