Lava Blaze Dragon 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये का है

Lava Blaze Dragon 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

यह स्मार्टफोन Android 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है

विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Blaze Dragon 5G की देश में बिक्री शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। ई-कॉमर्स साइट Amazon की Great Freedom Festival Sale में Blaze Dragon 5G पर स्पेशल बैंक ऑफर्स के साथ भी एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है।  इसके RAM को वर्चुअल तरीके से 4 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए कस्टमर्स को जरूरत पड़ने पर कंपनी की ओर से डोर स्टेप पर मुफ्त सर्विस भी उपलब्ध कराई जाएगी। 

Lava Blaze Dragon 5G का प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये का है। इसे दो कलर्स -  Golden Mist और Midnight Mist में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर एमेजॉन के जरिए की जा रही है। Lava Blaze Dragon 5G को EMI के जरिए खरीदने वाले कस्टमर्स के लिए 1,000 रुपये तक का स्पेशल डिस्काउंट है। हालांकि, यह डिस्काउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( SBI) के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन पर ही मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को खरीदने पर कस्टमर्स को एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। 

Blaze Dragon 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच 2.5D टचस्क्रीन HD+ (720x1,612 पिक्सल्स) रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 450 निट्स से अधिक के ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है। इसके RAM को वर्चुअल तरीके से 4 GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। Lava ने इसके लिए एक Android OS अपडेट और दो वर्ष के सिक्योरिटी अपग्रेड उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। 

इस स्मार्टफोन के रियर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। Blaze Dragon 5G की 5,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स के अफोर्डेबल सेगमेंट में Lava की बिक्री बढ़ी है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
  2. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
  3. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  4. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  5. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  6. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  7. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  8. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »