Motorola Edge 60 5G को 19% सीधे डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है।
Photo Credit: Amazon
Motorola Edge 60 5G में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
Motorola का पॉपुलर फोन इन दिनों फ्लिपकार्ट पर बड़ी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। Motorola Edge 60 5G कंपनी का पॉपुलर फोन रहा है जो इसी साल लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय फोन की कीमत 26 हजार रुपये के करीब थी लेकिन अब यह काफी सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 6000mAh की बैटरी दी गई है। फोन पर कंपनी ने 19% का सीधा डिस्काउंट दिया है। जिसके बाद इसकी कीमत काफी कम हो जाती है। आइए जानते हैं ऑफर डिटेल्स।
Motorola Edge 60 5G को इन दिनों Amazon पर सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है। फोन को भारी छूट के साथ लिस्ट किया गया है। Motorola Edge 60 5G को Amazon पर 19% डिस्काउंट के लिस्ट किया गया है। फोन का ओरिजनल प्राइस MRP Rs 31999 है लेकिन फिलहाल इसे 19% सीधे डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन का ऑफर प्राइस 25,875 रुपये है। इसी के साथ बैंक ऑफर भी दिया गया है।
Motorola Edge 60 5G को सीधे डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर के माध्यम से और भी सस्ता खरीदा जा सकता है। Amazon Pay Balance के माध्यम से खरीदते हैं तो 1293 रुपये का डिस्काउंट लिया जा सकता है। इसके अलावा चुनिंदा बैंको के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर 1940 रुपये का डिस्काउंट अलग से मिलेगा। इस तरह फोन को 3200 रुपये तक और सस्ता खरीदा जा सकता है। जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 22,675 रुपये रह जाती है।
Motorola Edge 60 5G में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। यह 12 जीबी तक रैम को सपोर्ट करता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा