Amazon Layoff

Amazon Layoff - ख़बरें

  • Amazon Layoffs 2026: 16,000 नौकरियों पर गिरी गाज, AI है कारण?
    Amazon ने Layoffs 2026 प्रोसेस को आगे बढ़ाते हुए हजारों कर्मचारियों को ईमेल भेजना शुरू कर दिया है। कंपनी ने साफ किया है कि इस राउंड में ग्लोबल लेवल पर करीब 16,000 नौकरियों में कटौती की जा रही है। प्रभावित कर्मचारियों को 90 दिनों का नॉन-वर्किंग ट्रांजिशन पीरियड दिया जा रहा है, जिसमें उन्हें पूरी सैलरी और बेनिफिट्स मिलेंगे। इसके अलावा, सेवरेंस पैकेज, जॉब प्लेसमेंट सपोर्ट और AWS Skill Builder का 12 महीने का फ्री एक्सेस भी दिया जाएगा। Amazon का कहना है कि यह कदम ऑर्गनाइजेशन को ज्यादा लीन बनाने के लिए उठाया गया है।
  • Amazon Layoffs 2026: 30 हजार जॉब्स की कटौती का टार्गेट अगले हफ्ते से होगा पूरा!
    Amazon एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगले हफ्ते से जॉब कट्स का दूसरा चरण शुरू कर सकती है, जिसके तहत करीब 30,000 कॉरपोरेट रोल्स खत्म किए जाने की योजना है। इससे पहले अक्टूबर 2025 में Amazon ने लगभग 14,000 व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों की छंटनी की थी। नए राउंड में AWS, रिटेल, Prime Video और HR यूनिट पर असर पड़ सकता है। CEO Andy Jassy के अनुसार, ये जॉब कट्स फाइनेंशियल या AI वजहों से नहीं, बल्कि ऑर्गनाइजेशनल स्ट्रक्चर में बदलाव के चलते किए जा रहे हैं।
  • Amazon ने की रिकॉर्ड तोड़ छंटनी, 1,800 इंजीनियर्स की नौकरी गई, AI का बड़ा रोल!
    Amazon में पिछले महीने घोषित की गई ऐतिहासिक छंटनी का असर कंपनी के लगभग हर बड़े वर्टिकल पर पड़ा था, चाहे वह AWS हो, प्राइम वीडियो, रिटेल, डिवाइसेस या फिर एडवर्टाइजमेंट का कारोबार। लेकिन इस बड़े कदम का सबसे ज्यादा असर जिस भूमिका पर पड़ा, वह इंजीनियरों की थी। अमेरिका के कई राज्यों में जमा की गई WARN फाइलिंग्स से साफ हुआ है कि हजारों में हुई कटौती में से सबसे भारी हिस्सा टेक्निकल और इंजीनियरिंग टीमों का था। CNBC द्वारा न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया, न्यू जर्सी और वॉशिंग्टन में जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स बताते हैं कि इन राज्यों में दर्ज 4,700 से ज्यादा जॉब कट्स में लगभग 40% इंजीनियरिंग रोल्स थे।
  • 2022 के बाद सबसे बड़ा लेऑफ, Amazon निकालेगा 30 हजार कर्मचारी, इन डिपार्टमेंट्स पर गिरेगी गाज
    Amazon एक बार फिर अपनी कॉर्पोरेट टीम में बड़े स्तर पर कटौती की तैयारी कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस हफ्ते से करीब 30,000 तक कॉर्पोरेट जॉब्स खत्म करने की योजना में है। यह छंटनी Amazon के इतिहास की सबसे बड़ी कटौती में से एक मानी जा रही है, जो मुख्य रूप से कंपनी के खर्चों को कम करने और पैंडेमिक के दौरान हुई ओवरहायरिंग को ठीक करने के लिए की जा रही है। बताया जा रहा है कि ई-कॉमर्स दिग्गज अब अपने स्ट्रक्चर को रीऑर्गनाइज कर रही है ताकि फोकस AI-बेस्ड ऑटोमेशन और कॉस्ट एफिशिएंसी पर रहे।
  • AI का बुरा असर दिखने लगा है! 2025 में लाखों लोग गवां चुके हैं नौकरी, ये भारतीय कंपनियां भी नहीं हैं पीछे
    2025 टेक इंडस्ट्री के लिए एक और मुश्किल साल बन चुका है। इस साल अब तक दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियां अपने वर्कफोर्स को फिर से री-स्ट्रक्चर कर रही हैं और इसका सबसे बड़ा असर कर्मचारियों की नौकरियों पर पड़ रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमेशन के बढ़ते दायरे में कंपनियां अब “कम लोगों में ज्यादा काम” की पॉलिसी अपना रही हैं। Amazon, Meta, TCS समेत कई बड़ी टेक कंपनियों ने 2025 में अब तक लाखों लोगों को नौकरी से निकाला है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि Amazon आने वाले वर्षों में 5 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को भर्तियों को रोकते हुए Robots को कंपनी में जगह देने पर विचार कर रहा है।
  • Amazon में बड़ा ले ऑफ, 10% कर्मचारियों की नौकरियां AI ने छीनी, इन पर मंडराया खतरा
    Amazon में AI टूल्स और एजेंट की संख्या में समय-समय पर बढ़ोतरी हो रही है। अमेजन में ले ऑफ के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ये कदम क्लाउड और बेसिक इंफ्रास्च्रक्चर के मार्केट में बड़े बदलावों को लेकर उठा जा रहे हैं, क्योंकि कड़ी प्रतिस्पर्धा, मार्जिन में दबाव और एआई बेस्ड एफिशिएंसी की ओर बढ़ने के चलते कंपनियां कर्मचारियों की संख्या और स्किल को देखते हुए कम करने पर मजबूर हो रही हैं।
  • Amazon से बाहर हुए सैंकड़ों वर्कर्स, क्लाउड डिविजन पर बड़ा असर
    इससे AWS में कई टीमों पर असर पड़ा है। इनमें से एक टीम को 'स्पेशलिस्ट्स' कहा जाता है। यह टीम नए प्रोडक्ट आइडिया को डिवेलप करने और AWS की मौजूदा सर्विसेज की सेल्स के सपोर्ट के लिए कस्टमर्स के साथ कार्य करती है। हाल ही में एमेजॉन ने बुक्स से जुड़े बिजनेस में स्टाफ को घटाया था। कंपनी के CEO, Andy Jassy की स्ट्रैटेजी कंपनी में फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने और कामकाज को अधिक एफिशिएंट बनाने की है।
  • UPS Layoffs: 20 हजार कर्मचारी निकालेगी यह पार्सल डिलीवरी कंपनी!
    पार्सल डिलीवरी करने वाली दिग्गज कंपनी यूनाइटेड पार्सल सर्विस (UPS) अपने 20 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी का कहना है कि अर्थव्यवस्था अनिश्चित है और ऐसे में कंपनी अपनी लागत कम करना चाहती है। इसके साथ ही कंपनी की ओर से कहा गया है कि उसकी सबसे बड़ी ग्राहक कंपनी एमेजॉन (Amazon) की ओर से इस साल कम शिपमेंट्स होने की उम्मीद है।
  • Amazon Layoffs: 14,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी कंपनी! ये हो सकती है वजह
    Amazon 2025 की शुरुआत तक 14,000 मैनेजर लेवल पदों को खत्म करने की योजना बना रही है। कहा जा रहा है कि यह छंटनी कंपनी को हर साल 2.1 अरब डॉलर से 3.6 अरब डॉलर तक की बचत करने में मदद करेगी। यह कटौती कुल ग्लोबल मैनेजमेंट वर्कफोर्स का 13% होगी, जिससे मैनेजर्स की संख्या 1,05,770 से घटकर 91,936 रह जाएगी। बता दें, हाल ही में Amazon के कम्युनिकेशन और सस्टेनेबिलिटी यूनिट्स में भी कटौती की गई थी। कंपनी अपनी ऑपरेशन्स टीम को सिंप्लिफाई और रीस्ट्रक्चर करने के लक्ष्य पर काम कर रही है।
  • Amazon में एक बार फिर छंटनी! इस विभाग से निकालेगी कर्मचारी, बताई वजह
    Amazon ने एक बार फिर से छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी कम्युनिकेशन विभाग से कर्मचारियों को कम करने जा रही है। दरअसल यह Amazon की उस रणनीति का हिस्सा है जिसमें कंपनी नौकरशाही में कटौती करके इसकी क्षमता में और ज्यादा सुधार लाने की कोशिश कर रही है जिससे कि टीमों को तेजी से आगे बढ़ने और ग्राहकों के करीब आने में मदद की जा सके।
  • Lyft Layoff: राइड शेयरिंग कंपनी Lyft निकालेगी 1200 कर्मचारी!
    कंपनी में वर्तमान में 4000 कर्मचारी काम करते हैं। जिनमें से 1200 लोगों को हटाने की बात कही गई है।
  • Dell ने की 6.5 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा, ये बताई वजह
    छंटनी करने वाली कंपनियों में Microsoft, Amazon, Goldman Sachs Group जैसे बड़े नाम शामिल हैं। 
  • Layoffs 2023: जनवरी में होगी बड़ी छंटनी, कई एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी, जानें क्या कहा?
    Google द्वारा भी इस महीने हजारों नौकरियों में कटौती की घोषणा की जा सकती है। कहा जा रहा है कि कंपनी गूगल रिव्यू एंड डेवलपमेंट (GRAD) नाम के अपने परफॉर्मेंस रेटिंग सिस्टम के साथ कर्मचारियों का मूल्यांकन कर रही है।
  • क्‍या वैश्‍विक मंदी शुरू हो गई? दुनिया की टॉप कंपनियों ने 50 हजार से ज्‍यादा कर्मचारियों को निकाला
    Layoffs 2022 : क्‍या वैश्‍विक मंदी की शुरुआत हो गई है। दुनियाभर की बड़ी कंपनियों में हुए छंटनियों के ऐलान ने यह सवाल खड़ा किया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »