Dell ने की 6.5 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा, ये बताई वजह

जनवरी 2023 में 1 लाख से ज्यादा लोग अब तक जॉब गंवा चुके हैं।

Dell ने की 6.5 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा, ये बताई वजह

Photo Credit: Reuters

Dell Technologies ने अपने वर्कफोर्स को घटाने का ऐलान कर दिया है।

ख़ास बातें
  • टेक दिग्गज 6.5 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निकालने जा रही है।
  • छंटनी करने वाली कंपनियों में Microsoft, Amazon जैसे नाम भी शामिल।
  • बढ़ती ब्याज दरों और महंगाई के कारण कम हो रही प्रोडक्ट्स की मांग
विज्ञापन
कम्प्यूटर डिवाइसेज मेकर Dell ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। टेक दिग्गज 6.5 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निकालने जा रही है। कंपनी का कहना है कि पर्सनल कम्प्यूटरों की मांग कम होने के कारण इसका रिवेन्यू घटा है जिसके कारण उसे अपना वर्कफोर्स कम करना पड़ रहा है। डेल उन दिग्गज टेक कंपनियों में लेटेस्ट नाम है जिन्होंने हाल ही में बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर निकाला है। 

Dell Technologies ने अपने वर्कफोर्स को घटाने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने 6650 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाने की बात कही है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर जेफ क्लार्क ने कर्मचारियों को एक मेमो लिखकर इसकी जानकारी दी। जिसमें कहा गया था कि मार्केट में कंपनी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है और इसके अनिश्चित भविष्य को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मेमो में ये भी कहा गया है कि इससे पहले खर्च कम करने के लिए किए गए उपाय, हायरिंग और ट्रेवल कार्यों पर लगाई गई रोक के बावजूद भी बात नहीं बन रही है।

आपको बता दें कि Dell उन दिग्गज टेक कंपनियों में लेटेस्ट नाम शामिल हुआ है जिन्होंने हाल ही में हजारों की संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की है। हमने आपको एक रिपोर्ट में बताया था कि जनवरी 2023 में 1 लाख से ज्यादा लोग अब तक जॉब गंवा चुके हैं। वहीं, 2022 का पूरा साल और 2023 का पहला महीना मिलाकर 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने नौकरी खोई है। छंटनी करने वाली कंपनियों में Microsoft, Amazon, Goldman Sachs Group जैसे बड़े नाम शामिल हैं। 

बढ़ती ब्याज दरों और महंगाई के कारण कन्ज्यूमर और कॉर्पोरेट जगत में खर्चों को घटा दिया गया है जिसका सीधा असर कंपनियों के प्रोडक्ट्स की कम होती मांग के रूप में देखा जा रहा है। पिछले महीने Google की पेरेंट कंपनी Alphabet ने 12 हजार लोगों को नौकरी से निकाला है। वहीं माइक्रोसॉफ्ट ने भी 10 हजार कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की है। इसके अलावा ऑडियो स्ट्रीमिंग कंपनी Spotify ने भी घोषणा की है कि वह वर्कफोर्स में से 6% को कम करने जा रही है। वैश्विक मंदी से निपटने के लिए छोटी से लेकर बड़ी कंपनियों की ओर से लगातार छंटनी की घोषणाएं सामने आ रही हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »