Amazon Layoffs: 14,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी कंपनी! ये हो सकती है वजह

CEO एंडी जैसी की रणनीति कंपनी के निर्णय लेने की प्रक्रिया को तेज करने और ऑपरेशन्स को अधिक कुशल बनाने पर केंद्रित है।

Amazon Layoffs: 14,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी कंपनी! ये हो सकती है वजह

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • कटौती कुल ग्लोबल मैनेजमेंट वर्कफोर्स का 13% होगी
  • इससे मैनेजर्स की संख्या 1,05,770 से घटकर 91,936 रह जाएगी
  • हाल ही में कम्युनिकेशन और सस्टेनेबिलिटी यूनिट्स में भी कटौती की गई थीं
विज्ञापन
Amazon 2025 की शुरुआत तक 14,000 मैनेजर लेवल पदों को खत्म करने की योजना बना रही है। कहा जा रहा है कि यह छंटनी कंपनी को हर साल 2.1 अरब डॉलर से 3.6 अरब डॉलर तक की बचत करने में मदद करेगी। यह कटौती कुल ग्लोबल मैनेजमेंट वर्कफोर्स का 13% होगी, जिससे मैनेजर्स की संख्या 1,05,770 से घटकर 91,936 रह जाएगी। बता दें, हाल ही में Amazon के कम्युनिकेशन और सस्टेनेबिलिटी यूनिट्स में भी कटौती की गई थी। कंपनी अपनी ऑपरेशन्स टीम को सिंप्लिफाई और रीस्ट्रक्चर करने के लक्ष्य पर काम कर रही है।

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, CEO एंडी जैसी की रणनीति कंपनी के निर्णय लेने की प्रक्रिया को तेज करने और ऑपरेशन्स को अधिक कुशल बनाने पर केंद्रित है। इस योजना के तहत, Amazon ने इंडिविजुअल कॉन्ट्रिब्यूटर्स और मैनेजर्स के अनुपात को 15% तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है, जिससे ब्यूरोक्रेसी को कम किया जा सके और काम की स्पीड बढ़ाई जा सके।

बिजनेस इनसाइडर के हवाले से रिपोर्ट कहती है कि मॉर्गन स्टेनली के विश्लेषण से पता चलता है कि इस रीस्ट्रक्चरिंग के तहत करीब 13,834 मैनेजरियल पद समाप्त किए जा सकते हैं। इससे कंपनी को अरबों डॉलर की लागत बचाने में मदद मिलेगी।

Amazon ने "ब्यूरोक्रेसी टिपलाइन" भी शुरू की है, जहां कर्मचारी अप्रभावी प्रक्रियाओं और गैर-जरूरी लेयर्स की रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, मैनेजर्स को टीम ऑप्टिमाइजेशन पर काम करने और लागत को कंट्रोल करने के लिए कहा गया है।

Amazon ने महामारी के दौरान बड़े पैमाने पर हायरिंग की थी। 2019 में जहां 798,000 कर्मचारी थे, वहीं 2021 के अंत तक यह संख्या 16 लाख से अधिक हो गई। हालांकि, हाल के वर्षों में कंपनी ने अपने स्टाफिंग मॉडल को रीकैलिब्रेट किया है। पिछले साल भी Amazon ने 27,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी और "Try Before You Buy" क्लोदिंग प्रोग्राम सहित कई सेवाओं को बंद कर दिया था। अब, कंपनी लॉन्ग-टर्म प्रॉफिटेबिलिटी पर फोकस कर रही है और मैनेजमेंट टीम को छोटा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Amazon layoffs, Amazon Layoffs 2025
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »