• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Layoffs 2023: जनवरी में होगी बड़ी छंटनी, कई एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी, जानें क्या कहा?

Layoffs 2023: जनवरी में होगी बड़ी छंटनी, कई एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी, जानें क्या कहा?

हाल ही में गोल्डमैन सैक्स के सीईओ डेविड सोलोमन ने कर्मचारियों को आगाह किया था कि नए साल में नौकरियों में कटौती हो रही है और कर्मचारियों की संख्या में कमी जनवरी की शुरुआत में होगी।

Layoffs 2023: जनवरी में होगी बड़ी छंटनी, कई एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी, जानें क्या कहा?
ख़ास बातें
  • Amazon, Facebook, Intel, Netflix जैसी कई कंपनियों में हो रही हैं छंटनी
  • COVID-19 महामारी या ओवरहायरिंग का दिया जा रहा है हवाला
  • पिछले साल की तुलना में जनवरी 2023 में ज्यादा छंटनी होने के आसार
विज्ञापन
2022 कई कर्मचारियों के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ, क्योंकि Amazon, Facebook, Intel, Netflix जैसी कई बड़ी कंपनियों ने नौकरियों में कटौती की। कुछ ने COVID-19 महामारी से होने वाले नुकसान का हवाला दिया, तो अन्य ने ओवरहायरिंग को वजह बताया। हालांकि, केवल 2022 नहीं, ऐसा प्रतीत होता है कि 2023 भी बड़ी छंटनी देखेगा। एक अमेरिकी संस्थान ने दावा किया है कि जनवरी 2023 में पहले से ज्यादा छंटनी होने के आरार हैं।

छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट Layoffs.fyi के अनुसार, टेक कंपनियों ने 2022 में 153,000 से अधिक नौकरियों को खत्म कर दिया, जबकि 2020 के मार्च और दिसंबर के बीच ये आंकड़ा 80,000 और 2021 में 15,000 था। वेबसाइट का डेटा बताता है कि रिटेल और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी उद्दोग के वो दो हिस्से थे, जिन्होंने पिछले साल सबसे ज्यादा छंटनी देखी। इस स्पेस में करीब 40,000 छंटनी हुई थी।

अमेरिका में ब्यूरो ऑफ लेबर स्टेटिस्टिक्स के आंकड़ों के अनुसार, छंटनी और डिस्चार्ज के लिए जनवरी सबसे बड़ा महीना है। न केवल संस्थान, बल्कि कई बड़े एक्सपर्ट्स ने भी इसी ओर इशारा किया है। 

Bloomberg के अनुसार, हाल ही में गोल्डमैन सैक्स के सीईओ डेविड सोलोमन ने कर्मचारियों को आगाह किया था कि नए साल में नौकरियों में कटौती हो रही है और कर्मचारियों की संख्या में कमी जनवरी की शुरुआत में होगी। सोलोमन ने कहा, "हम सावधानीपूर्वक समीक्षा कर रहे हैं और चर्चा अभी भी चल रही है, हम उम्मीद करते हैं कि जनवरी की पहली छमाही में हमारे कर्मचारियों की संख्या में कमी आएगी।"

विश्लेषक फर्म फॉरेस्टर रिसर्च के सलाहकार और उपाध्यक्ष, जेपी गौंडर ने वॉल स्ट्रीट जनरल को बताया, "अगले कुछ हफ्तों में अधिक छंटनी देखना आश्चर्यजनक नहीं होगा," उनका कहना है कि दिसंबर कई कंपनियों के लिए वित्तीय वर्ष के अंत का प्रतीक है, जिससे जनवरी "संगठनात्मक पुनर्गठन और समायोजन" का महीना बन जाता है।

Google द्वारा भी इस महीने हजारों नौकरियों में कटौती की घोषणा की जा सकती है। कहा जा रहा है कि कंपनी गूगल रिव्यू एंड डेवलपमेंट (GRAD) नाम के अपने परफॉर्मेंस रेटिंग सिस्टम के साथ कर्मचारियों का मूल्यांकन कर रही है।

ऐसी ही उम्मीद Amazon से भी है। कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने नवंबर 2022 में पहले ही चेतावनी दे दी थी कि नौकरी में कटौती कंपनी की एनुअल ऑपरेटिंग प्लानिंग रिव्यू का एक हिस्सा थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »