Amazon में एक बार फिर छंटनी! इस विभाग से निकालेगी कर्मचारी, बताई वजह

कंपनी कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट से कर्मचारियों को कम करने जा रही है।

Amazon में एक बार फिर छंटनी! इस विभाग से निकालेगी कर्मचारी, बताई वजह

Amazon ने एक बार फिर से छंटनी का ऐलान किया है।

ख़ास बातें
  • Amazon ने फिर से छंटनी करने का फैसला किया है।
  • कुछ चुनिंदा पदों से यह छंटनी की जाएगी।
  • कंपनी कम्युनिकेशन विभाग से कर्मचारियों को कम करेगी।
विज्ञापन
Amazon ने फिर से छंटनी करने का फैसला किया है। कंपनी फिर से कर्मचारियों की संख्या को घटाने जा रही है। इस छंटनी में हालांकि कंपनी बहुत बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नहीं निकालेगी। कुछ चुनिंदा पदों से यह छंटनी की जाएगी जिसमें मुख्यत: कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट शामिल होगा। छंटनी के पीछे कंपनी का कहना है कि वह अपने ऑपरेशंस को गति देना चाहती है और लागत को घटाना चाहती है। 

Amazon ने एक बार फिर से छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी कम्युनिकेशन विभाग से कर्मचारियों को कम करने जा रही है। दरअसल यह Amazon की उस रणनीति का हिस्सा है जिसमें कंपनी नौकरशाही में कटौती करके इसकी क्षमता में और ज्यादा सुधार लाने की कोशिश कर रही है जिससे कि टीमों को तेजी से आगे बढ़ने और ग्राहकों के करीब आने में मदद की जा सके। 

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के प्रवक्ता Brad Glasser की ओर से छंटनी की पुष्टि की गई है। प्रवक्ता की ओर से कहा गया कि कंपनी ने हाल ही में अपने कम्युनिकेशन और कॉर्पोरेट रेस्पॉन्सिबिलिटी ऑर्गनाइजेशन की समीक्षा की। इस समीक्षा के आधार पर कंपनी ने निर्णय लिया कि वह कुछ बदलाव करेगी जिसमें कुछ पदों पर छंटनियां करना भी शामिल होगा। Glasser की ओर से कहा गया कि इस तरह के निर्णय कभी आसान नहीं होते हैं, लेकिन ये निर्णय तेजी से आगे बढ़ने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। उन्होंने कहा कि इस बदलाव के दौर में वे उन कर्मचारियों को पूरी तरह से सपोर्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो कंपनी के इस कदम से प्रभावित होंगे।

Amazon में पिछले कई सालों से लगातार छंटनियां देखने को मिल रही हैं। कंपनी में छंटनी की सबसे बड़ी लहर 2022 में देखी गई थी जब इसने 27 हजार कर्मचारियों को वर्कफोर्स से हटा दिया था। यह छंटनी विभिन्न विभागों में से की गई थी। लेकिन उसके बाद से कंपनी ने अब छंटनियों का पैमाना कम कर दिया है जिसमें यह कुछ विशेष टीमों से कर्मचारियों को कम करती आ रही है। कंपनी अब उन्हीं विभागों से संख्या को कम कर रही है जिन्हें छोटा करने की जरूरत है। कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट इसमें लेटेस्ट है जिसे अब छोटा करने का फैसला किया गया है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »