BSNL को लगा बड़ा झटका, लॉस बढ़कर 1,357 करोड़ रुपये हुआ
कंपनी का रेवेन्यू तिमाही-दर-तिमाही आधार पर लगभग 2.8 प्रतिशत बढ़कर 5,166.7 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में BSNL के रेवेन्यू में 6.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी को 4G नेटवर्क लॉन्च करने का फायदा मिला है और इसका मोबाइल सर्विसेज से रेवेन्यू बढ़ा है। सितंबर के अंत में BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 9.23 करोड़ की थी।