घर बैठे स्पा का फील देगा Xiaomi का नया प्रोडक्ट! UV स्टरलाइजेशन और स्मार्ट कंट्रोल के साथ लॉन्च
Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia Smart Airbag Foot Bath 2 Pro Lift Version लॉन्च किया है। इस स्मार्ट फुट बाथ में फुल-फुट एयरबैग मसाज सिस्टम दिया गया है जो पैर के ऊपरी हिस्से से लेकर तलवों तक पूरा कवरेज देता है। Xiaomi का दावा है कि इस लिफ्टिंग सिस्टम ने 10,000 से ज्यादा बार टेस्ट पास किया है। सफाई के लिए Xiaomi ने इसमें UV स्टरलाइजेशन लैंप जोड़ा है जो पानी की पाइपलाइन के अंदर लगा होता है। Xiaomi का यह फुट बाथ HyperOS इकोसिस्टम से भी कनेक्ट होता है और Mi Home ऐप या Xiao AI वॉयस असिस्टेंट से कंट्रोल किया जा सकता है।