Ai Layoffs

Ai Layoffs - ख़बरें

  • Amazon Layoffs 2026: 16,000 नौकरियों पर गिरी गाज, AI है कारण?
    Amazon ने Layoffs 2026 प्रोसेस को आगे बढ़ाते हुए हजारों कर्मचारियों को ईमेल भेजना शुरू कर दिया है। कंपनी ने साफ किया है कि इस राउंड में ग्लोबल लेवल पर करीब 16,000 नौकरियों में कटौती की जा रही है। प्रभावित कर्मचारियों को 90 दिनों का नॉन-वर्किंग ट्रांजिशन पीरियड दिया जा रहा है, जिसमें उन्हें पूरी सैलरी और बेनिफिट्स मिलेंगे। इसके अलावा, सेवरेंस पैकेज, जॉब प्लेसमेंट सपोर्ट और AWS Skill Builder का 12 महीने का फ्री एक्सेस भी दिया जाएगा। Amazon का कहना है कि यह कदम ऑर्गनाइजेशन को ज्यादा लीन बनाने के लिए उठाया गया है।
  • AI के चलते 800 कर्मचारियों की छुट्टी, Pinterest में अबतक की सबसे बड़ी छंटनी
    Pinterest में सबसे बड़ी छंटनी होने जा रही है। कंपनी ने अपने वर्कफोर्स का 15% तक कम करने की घोषणा की है। वजह है कि कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस करने जा रही है। पिंट्रेस्ट की ओर से कहा गया है कि वह अपने स्ट्रक्चर का पुनर्गठन करने जा रही है जिसमें AI आधारित प्रोडक्ट्स और क्षमताओं को विकसित करना कंपनी की प्राथमिकता होगी। ये छंटनियां कंपनी इस साल की तीसरी तिमाही के खत्म होने तक पूरी कर चुकी होगी।
  • Amazon Layoffs 2026: 30 हजार जॉब्स की कटौती का टार्गेट अगले हफ्ते से होगा पूरा!
    Amazon एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगले हफ्ते से जॉब कट्स का दूसरा चरण शुरू कर सकती है, जिसके तहत करीब 30,000 कॉरपोरेट रोल्स खत्म किए जाने की योजना है। इससे पहले अक्टूबर 2025 में Amazon ने लगभग 14,000 व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों की छंटनी की थी। नए राउंड में AWS, रिटेल, Prime Video और HR यूनिट पर असर पड़ सकता है। CEO Andy Jassy के अनुसार, ये जॉब कट्स फाइनेंशियल या AI वजहों से नहीं, बल्कि ऑर्गनाइजेशनल स्ट्रक्चर में बदलाव के चलते किए जा रहे हैं।
  • Layoffs 2026: Meta का यू-टर्न! बंद किया मेटावर्स, 1 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
    Meta ने Reality Labs डिविजन में 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। यह कटौती डिविजन की कुल वर्कफोर्स का करीब 10 प्रतिशत बताई जा रही है। कंपनी के मुताबिक, यह फैसला मेटावर्स से जुड़े निवेश को कम करने और AI-पावर्ड वियरेबल्स व मोबाइल इंटीग्रेशन जैसे नए फोकस एरिया में संसाधन शिफ्ट करने की रणनीति का हिस्सा है। Reality Labs को 2021 में लॉन्च किया गया था, लेकिन तब से यह यूनिट भारी नुकसान में रही है। ताजा कदम Meta की बदली हुई स्ट्रैटेजी की ओर इशारा करता है।
  • AI गॉडफादर की डरावनी चेतावनी: AI खाएगा नौकरियां, 2026 में हो जाएगा और तेज!
    AI के “गॉडफादर” Geoffrey Hinton ने 2026 को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। CNN को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब इतनी तेजी से बेहतर हो रहा है कि हर कुछ महीनों में इसकी क्षमता दोगुनी हो जाती है। हिन्टन के मुताबिक, AI पहले ही कॉल सेंटर्स में नौकरियां रिप्लेस कर रहा है और जल्द ही सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग जैसे सेक्टर्स में भी इंसानों की जरूरत काफी कम हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि AI अब रीजनिंग और लोगों को गुमराह करने जैसी क्षमताओं में पहले से कहीं ज्यादा आगे निकल चुका है, जो चिंता की बात है।
  • 10 सालों में 30 लाख से ज्यादा नौकरियां हो सकती हैं खत्म, इन रोल्स पर पड़ेगा AI का असर!
    यूके के लेबर मार्केट पर ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के असर को लेकर एक नई रिपोर्ट ने बड़ा अनुमान पेश किया है। National Foundation for Educational Research (NFER) के मुताबिक, देश में 2035 तक करीब 30 लाख लो-स्किल्ड नौकरियां खत्म हो सकती हैं। रिपोर्ट बताती है कि सबसे ज्यादा खतरा ट्रेड्स, मशीन ऑपरेशन्स और बेसिक एडमिनिस्ट्रेशन जैसी भूमिकाओं पर मंडरा रहा है, जहां रुटीन टास्क को AI और ऑटोमेटेड सिस्टम आसानी से संभाल सकते हैं।
  • Amazon ने की रिकॉर्ड तोड़ छंटनी, 1,800 इंजीनियर्स की नौकरी गई, AI का बड़ा रोल!
    Amazon में पिछले महीने घोषित की गई ऐतिहासिक छंटनी का असर कंपनी के लगभग हर बड़े वर्टिकल पर पड़ा था, चाहे वह AWS हो, प्राइम वीडियो, रिटेल, डिवाइसेस या फिर एडवर्टाइजमेंट का कारोबार। लेकिन इस बड़े कदम का सबसे ज्यादा असर जिस भूमिका पर पड़ा, वह इंजीनियरों की थी। अमेरिका के कई राज्यों में जमा की गई WARN फाइलिंग्स से साफ हुआ है कि हजारों में हुई कटौती में से सबसे भारी हिस्सा टेक्निकल और इंजीनियरिंग टीमों का था। CNBC द्वारा न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया, न्यू जर्सी और वॉशिंग्टन में जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स बताते हैं कि इन राज्यों में दर्ज 4,700 से ज्यादा जॉब कट्स में लगभग 40% इंजीनियरिंग रोल्स थे।
  • Google ने कर्मचारियों से कहा “छोड़कर जाना चाहें तो जाएं”, AI पर कंपनी का जोर!
    Google ने UK में अपने कर्मचारियों के लिए Voluntary Exit Package (VEP) की शुरुआत कर दी है। यह कदम कंपनी की चल रही AI-फोकस्ड रिस्ट्रक्चरिंग का हिस्सा बताया जा रहा है। बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, Google ने चुनिंदा कर्मचारियों को ईमेल भेजकर बताया है कि वे चाहें तो कंपनी छोड़ने का ऑप्शन चुन सकते हैं और इसके बदले उन्हें एक फॉर्मल एग्जिट पैकेज दिया जाएगा। किस विभाग या कितनी टीमों को यह ऑफर मिला है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह लेऑफ का डायरेक्ट ऑपरेशन नहीं है बल्कि पूरी तरह स्वैच्छिक है।
  • AI सीख लो नहीं तो जाएगी नौकरी! 10 में से 3 कंपनियों ने कस ली कमर, इन डिपार्टमेंट पर गिरेगी गाज
    AI Resume Builder के 1,250 बिजनेस लीडर्स पर किए गए सर्वे में खुलासा हुआ है कि 30% कंपनियां 2026 में कर्मचारियों को AI से रिप्लेस करने की योजना बना रही हैं। 2025 में पहले ही 21% कंपनियों ने ऐसा किया था। सर्वे में यह भी सामने आया कि कस्टमर सर्विस, एडमिनिस्ट्रेशन और टेक सपोर्ट जैसी नौकरियां ऑटोमेशन की सबसे बड़ी चपेट में हैं। हालांकि जिन कर्मचारियों के पास AI स्किल्स हैं, उनकी जॉब सिक्योरिटी बढ़ी है। 67% बिजनेस लीडर्स ने कहा कि AI जानने वाले कर्मचारी कंपनी के लिए ज्यादा जरूरी बन गए हैं। वहीं 86% कंपनियों ने माना कि AI ने प्रोडक्टिविटी में बड़ा सुधार किया है।
  • IBM नौकरी से निकालेगी हजारों कर्मचारी, AI और सॉफ्टवेयर विकास पर करेगी फोकस
    इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स कॉर्पोरेशन (IBM) अपने वर्कफोर्स में बड़ी छंटनी करने जा रही है। कंपनी की यह छंटनी हजारों की संख्या में कर्मचारियों को प्रभावित करेगी। IBM की ओर से कहा गया है कि कंपनी अपने वर्कफोर्स से सिंगल डिजिट पर्सेंटेज में कर्मचारियों को निकालेगी। ऐसे में हजारों कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।
  • AI का बुरा असर दिखने लगा है! 2025 में लाखों लोग गवां चुके हैं नौकरी, ये भारतीय कंपनियां भी नहीं हैं पीछे
    2025 टेक इंडस्ट्री के लिए एक और मुश्किल साल बन चुका है। इस साल अब तक दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियां अपने वर्कफोर्स को फिर से री-स्ट्रक्चर कर रही हैं और इसका सबसे बड़ा असर कर्मचारियों की नौकरियों पर पड़ रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमेशन के बढ़ते दायरे में कंपनियां अब “कम लोगों में ज्यादा काम” की पॉलिसी अपना रही हैं। Amazon, Meta, TCS समेत कई बड़ी टेक कंपनियों ने 2025 में अब तक लाखों लोगों को नौकरी से निकाला है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि Amazon आने वाले वर्षों में 5 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को भर्तियों को रोकते हुए Robots को कंपनी में जगह देने पर विचार कर रहा है।
  • टेक कंपनियों ने हजारों लोगों को नौकरी से निकाला, AI आपके लिए भी खतरा?
    2025 में टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में एक बार फिर छंटनी की आंधी चली है। TCS, Microsoft और Intel जैसी दिग्गज कंपनियों ने अपने हजारों कर्मचारियों को अलविदा कह दिया है और इसकी सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है AI और ऑटोमेशन का बढ़ता रोल। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह ट्रेंड “AI restructure” या “AI transformation” की वजह से तेज हो रहा है, जहां कई पुराने रोल्स अब गैर-जरूरी हो गए हैं।
  • Amazon में बड़ा ले ऑफ, 10% कर्मचारियों की नौकरियां AI ने छीनी, इन पर मंडराया खतरा
    Amazon में AI टूल्स और एजेंट की संख्या में समय-समय पर बढ़ोतरी हो रही है। अमेजन में ले ऑफ के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ये कदम क्लाउड और बेसिक इंफ्रास्च्रक्चर के मार्केट में बड़े बदलावों को लेकर उठा जा रहे हैं, क्योंकि कड़ी प्रतिस्पर्धा, मार्जिन में दबाव और एआई बेस्ड एफिशिएंसी की ओर बढ़ने के चलते कंपनियां कर्मचारियों की संख्या और स्किल को देखते हुए कम करने पर मजबूर हो रही हैं।
  • Amazon से बाहर हुए सैंकड़ों वर्कर्स, क्लाउड डिविजन पर बड़ा असर
    इससे AWS में कई टीमों पर असर पड़ा है। इनमें से एक टीम को 'स्पेशलिस्ट्स' कहा जाता है। यह टीम नए प्रोडक्ट आइडिया को डिवेलप करने और AWS की मौजूदा सर्विसेज की सेल्स के सपोर्ट के लिए कस्टमर्स के साथ कार्य करती है। हाल ही में एमेजॉन ने बुक्स से जुड़े बिजनेस में स्टाफ को घटाया था। कंपनी के CEO, Andy Jassy की स्ट्रैटेजी कंपनी में फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने और कामकाज को अधिक एफिशिएंट बनाने की है।
  • AI से जॉब को खतरा? LinkedIn ने टेक टीम से निकाले सैकड़ों कर्मचारी, जानें वजह
    LinkedIn ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की है। कंपनी ने अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य से कुल 281 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह छंटनी कंपनी के इंजीनियरिंग, मशीन लर्निंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवऑप्स और डिजाइन जैसी तकनीकी टीमों में की गई है। SF Gate की रिपोर्ट के मुताबिक़, यह कदम Microsoft के उस बड़े स्ट्रक्चर रीयलाइन्मेंट का हिस्सा है, जिसके तहत दुनियाभर में लगभग 6,000 कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »