टेक कंपनियों ने हजारों लोगों को नौकरी से निकाला, AI आपके लिए भी खतरा?

TCS ने कन्फर्म किया है कि वो इस फाइनेंशियल ईयर में करीब 12,200 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। ये ज्यादातर मिड और सीनियर लेवल की पोजिशनों में हो रही हैं, खासकर वे रोल्स जहां परंपरागत स्किल्स या नॉन-AI टास्क शामिल थे।

टेक कंपनियों ने हजारों लोगों को नौकरी से निकाला, AI आपके लिए भी खतरा?

Photo Credit: Pixabay/ Mohamed Hassan

छंटनी की वजह साफ है - AI, मशीन लर्निंग और ऑटोमेशन पर शिफ्ट हो रहे वर्कफ्लो

ख़ास बातें
  • AI री-स्ट्रक्चरिंग के चलते टेक कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों की छंटनी की
  • सबसे ज्यादा नुकसान मिड और सीनियर लेवल एम्प्लॉइज को
  • टेक कंपनियां ट्रेडिशनल रोल्स छोड़कर अब AI और ऑटोमेशन पर फोकस कर रही हैं
विज्ञापन

2025 में टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में एक बार फिर छंटनी की आंधी चली है। TCS, Microsoft और Intel जैसी दिग्गज कंपनियों ने अपने हजारों कर्मचारियों को अलविदा कह दिया है और इसकी सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है AI और ऑटोमेशन का बढ़ता रोल। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह ट्रेंड “AI restructure” या “AI transformation” की वजह से तेज हो रहा है, जहां कई पुराने रोल्स अब गैर-जरूरी हो गए हैं।

किस कंपनी ने कितने लोगों को निकाला?

TCS ने कन्फर्म किया है कि वो इस फाइनेंशियल ईयर में करीब 12,200 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। ये ज्यादातर मिड और सीनियर लेवल की पोजिशनों में हो रही हैं, खासकर वे रोल्स जहां परंपरागत स्किल्स या नॉन-AI टास्क शामिल थे। कंपनी का फोकस अब AI और नई टेक्नोलॉजी वाले प्रोजेक्ट्स पर है। वहीं Microsoft ने 2025 में लगभग 15,000 लोगों को निकाला है, जिनमें सबसे ज्यादा छंटनी जुलाई में हुई। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है वह क्लाउड, AI और ऑटोमेशन क्षेत्र में अग्रेसिव इन्‍वेस्‍ट कर रही है, जिससे पुराने सेल्स, सपोर्ट और गेमिंग डिविजन्स में पोजिशन घटी हैं।

Intel की बात करें तो कंपनी ने 25,000 लोगों तक छंटनी की प्रक्रिया शुरू की है। Intel ने बताया कि स्लो प्रॉफिट ग्रोथ, सेमीकंडक्टर मार्केट और AI प्रोजेक्ट्स में रीअलाइनमेंट के चलते उन्हें वर्कफोर्स घटानी पड़ रही है। सिर्फ अमेरिका में ही जुलाई में 5,000 से ज्यादा कर्मचारियों को हटा दिया गया है।

AI और ऑटोमेशन की वजह से क्यों हो रही है छंटनी?

इस बार सिर्फ इन तीन कंपनियों में ही नहीं, बल्कि Google, Amazon, Meta जैसे बड़े नामों ने भी 2025 में हजारों लोगों की छंटनी की है। वजह साफ है - AI, मशीन लर्निंग और ऑटोमेशन पर शिफ्ट हो रहे वर्कफ्लो। कंपनियां अब मैनपावर से ज्यादा ऑटोमेटेड, फ्यूचर-रेडी वर्क प्रोसेस तैयार कर रही हैं, जिससे मैनुअल, रिपिटिटिव और पुराने टेक्नोलॉजी वाले रोल्स कम हो रहे हैं।

किसे सबसे ज्यादा नुकसान?

मार्केट ट्रेंड्स दिखाते हैं कि मिड और सीनियर लेवल एम्प्लॉइज सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, खासकर वे, जिन्होंने अभी तक AI, डेटा, मशीन लर्निंग या क्लाउड जैसी स्किल्स नहीं सीखी हैं। इसके अलावा, भारत समेत ग्लोबल मार्केट में यह लहर आईटी, सपोर्ट, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और यहां तक कि गेमिंग डिविजन्स तक जा पहुंची है।

TCS, Microsoft और Intel में कितने लोगों की छंटनी हुई है?

TCS ने लगभग 12,200, Microsoft ने करीब 15,000 और Intel ने 25,000 तक कर्मचारियों को निकाला है, इनमें ज्यादातर छंटनी 2025 में हुई है।

कंपनियों ने छंटनी की वजह क्या बताई है?

मुख्य वजह AI और ऑटोमेशन है, जिनकी वजह से पुराने, रिपिटेटिव या नॉन-AI रोल्स कम किए जा रहे हैं, ताकि कंपनियां भविष्य के प्रोजेक्ट्स और नई टेक्नोलॉजी को अपना सकें।

किस लेवल के एम्प्लॉइज सबसे ज्यादा प्रभावित हुए?

मिड और सीनियर लेवल स्टाफ, खासकर वे जो अभी तक नई स्किल्स जैसे AI, क्लाउड या डेटा एनालिटिक्स नहीं सीख पाए हैं।

क्या सिर्फ इन्हीं कंपनियों में छंटनी हुई है?

नहीं, Google, Amazon, Meta जैसी दूसरी बड़ी टेक कंपनियों में भी 2025 में हजारों एम्प्लॉइज की छंटनी हो चुकी है।

AI के बढ़ते रोल से जॉब मार्केट में क्या बदलाव आया है?

कंपनियां फ्यूचर-फोक्स्ड स्किल्स पर ध्यान दे रही हैं, जिससे ट्रेडिशनल आईटी, सपोर्ट व प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की नौकरियां कम हो रही हैं और AI, डेटा साइंस, ऑटोमेशन वाली जॉब्स ज्यादा डिमांड में हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »