टेक कंपनी IBM ने सॉफ्टवेयर ग्रोथ का हवाला देते हुए कर्मचारियों की संख्या को घटाने का फैसला किया है।
IBM अपने वर्कफोर्स में बड़ी छंटनी करने जा रही है।
इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स कॉर्पोरेशन (IBM) अपने वर्कफोर्स में बड़ी छंटनी करने जा रही है। कंपनी की यह छंटनी हजारों की संख्या में कर्मचारियों को प्रभावित करेगी। IBM की ओर से कहा गया है कि कंपनी अपने वर्कफोर्स से सिंगल डिजिट पर्सेंटेज में कर्मचारियों को निकालेगी। ऐसे में हजारों कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। छंटनी की वजह बताई गई है कि कंपनी अब सॉफ्टवेयर विकास पर और ज्यादा फोकस करेगी।
टेक कंपनी IBM ने सॉफ्टवेयर ग्रोथ का हवाला देते हुए कर्मचारियों की संख्या को घटाने का फैसला किया है। यह छंटनी साल की इसी तिमाही यानी चौथी तिमाही में ही की जाएगी। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कहा है कि वह सॉफ्टवेयर और AI के क्षेत्र में ज्यादा ध्यान देना चाहती है। Reuters की रिपोर्ट की मानें तो क्लाड सॉफ्टवेयर सेग्मेंट में IBM की विकास दर में पिछले महीने कमी दर्ज की गई है। कंपनी के शेयर इस साल 35% बढ़े हैं। लेकिन बीते मंगलवार इनमें 2% की गिरावट दर्ज की गई।
कितने कर्मचारियों की जाएगी नौकरी?
2024 के अंत में कंपनी के पोर्टफोलियो में 2,70,000 कर्मचारियों का वर्कफोर्स दर्ज था। कंपनी ने कहा है कि वह सिंगल डिजिट पर्सेंटेज में छंटनी करेगी। यानी अगर IBM अपने 1% कर्मचारियों को भी कम करती है तो 2700 कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।
बीते कुछ महीनों में कई टेक कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की है। इनमें कुछ बड़े नाम जैसे Amazon, TCS और Microsoft भी शामिल हैं। इन सभी कंपनियों में छंटनी की वजह कहीं न कहीं AI पर फोकस करना बताया गया है। धीरे-धीरे कंपनियां अब AI के भरोसे अपना काम सौंपने लगी हैं जिससे कंपनियों में मानव श्रम की जरूरत लगातार कम होती जा रही है। इसका सीधा असर छंटनी के रूप में देखने को मिल रहा है।
दुनियाभर में टेक कंपनियों में हो रही छंटनी को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Layoffs.fyi के अनुसार अकेले साल 2025 में ही 218 कंपनियों ने छंटनी के तहत कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया। सालभर में अब तक 1,12,732 लोगों को नौकरी से हटाया जा चुका है। पिछले महीने ही Amazon ने अपने 14 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना जताई गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च