Ai Feature Smartphone

Ai Feature Smartphone - ख़बरें

  • Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
    Xiaomi 18 Pro सिंतबर में लॉन्च के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। Weibo पर Xiaomi ने फोन के रियर लुक को टीज किया है। ब्रांड ने “Generating” शब्द पर फोकस किया है। कयास है कि फोन के रियर डिस्प्ले पर रोचक फीचर मिल सकता है जो AI कंटेंट (AI generated content) भी दिखा सकता है।
  • Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
    Lava Virat Curve 5G भारत में 21 सितंबर को लॉन्च होने वाला है। फोन को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा और इसकी बिक्री Flipkart के जरिए होगी। इसमें 6.67 इंच का FHD+ 120Hz 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में एक Mini Display भी मिलेगा, जिस पर नोटिफिकेशन, बैटरी लेवल और टाइम जैसी जानकारी देखी जा सकेगी। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा। फोन में 50MP Sony कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा।
  • Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
    Vivo V80 लॉन्च जल्द ही भारत की मार्केट में देखने को मिल सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर Anvin ने फोन को लेकर अहम अपडेट दिया है। फोन का सबसे बड़ा फीचर इसकी बैटरी हो सकती है जो कि 7200mAh सुझाई गई है। भारत के अंदर Vivo V सीरीज में यह अबतक की सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है।
  • Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
    Vivo Y600i और Y600i AI Edition को लेटेस्ट सर्टिफिकेशन मिला है। दोनों ही फोन चीन के 3C सर्टिफिकेशन में नजर आए हैं। यहां पर इनकी फास्ट चार्जिंग क्षमता का खुलासा होता है। 3C सर्टिफिकेशन बताता है कि फोन में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। Vivo V2617A मॉडल नम्बर के साथ इसे 5G डिजिटल मोबाइल फोन के रूप में लिस्ट किया गया है।
  • 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
    Honor Play 11 को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 6.87 इंच के 120Hz TFT LCD डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 8300mAh बैटरी के साथ आता है। फोन में 50MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह Android 16 आधारित MagicOS 10.0 पर चलता है और इसमें डेडिकेटेड AI बटन मिलता है। फोन को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ SGS पांच-स्टार ड्रॉप और कंप्रेशन रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिला है। इसकी शुरुआती कीमत 1,399 Yuan यानी करीब ₹19,940 है।
  • Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
    Redmi Note 17 Pro सीरीज का लॉन्च भारत में कल होने जा रहा है। सीरीज की सेल Amazon पर होगी जिसके लिए एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है। सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी होगी जो कि 10,000mAh की होगी। True Color AMOLED डिस्प्ले इसमें मिलने वाला है। 12 Bit कलर डेप्थ का सपोर्ट फोन में होगा।
  • AI वाला फोन खरीद लिया? अब ये 10 फीचर्स जरूर आजमाना, कई काम चुटकियों में होंगे
    आजकल स्मार्टफोन में AI के कई फीचर्स मिलते हैं, लेकिन इनमें से सभी फीचर हर यूजर के लिए जरूरी नहीं होते। Circle to Search, AI फोटो एडिटिंग, आवाज को टेक्स्ट में बदलना, नोट्स का सारांश, लाइव ट्रांसलेशन, AI Writing Assist, कॉल स्क्रीनिंग और AI असिस्टेंट जैसे फीचर्स रोजमर्रा के काम को आसान बना सकते हैं। इनकी मदद से फोटो एडिट करने, जानकारी खोजने, लंबी बातचीत समझने और फोन पर होने वाले कई छोटे कामों में समय बच सकता है। इस आर्टिकल में जानिए स्मार्टफोन के 10 ऐसे AI फीचर्स कौन-से हैं जो वास्तव में काम के हैं और किन फीचर्स की जरूरत हर यूजर को नहीं पड़ेगी।
  • तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
    Huawei Mate XT 2 का लॉन्च 7 सितंबर के लिए घोषित किया गया है। कंपनी HarmonyOS 7 के साथ इस फोल्डेबल से भी पर्दा उठाएगी। कहा जा रहा है कि फोन में Kirin 9050 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसमें ऑन-डिवाइस AI का सपोर्ट बताया जा रहा है। फोन में रीडिजाइन्ड हिंज मिल सकता है
  • Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
    Philips कंपनी भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। फोन का नाम Philips S7221 रखा गया है। Philips S7221 अपकमिंग फोन में 64MP का AI कैमरा मिलने वाला है। यह फोन 8GB रैम से लैस होगा जिसके साथ में 256GB तक स्टोरेज होगी। 120Hz का हाई रिफ्रेश रेट इसमें सपोर्टेड रहने वाला है।
  • Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
    Vivo T5 5G के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक अलग लैंडिंग पेंज बनाया गया है। इस स्मार्टफोन में GenAI-रेडी NPU होगा। Vivo T5 5G में AI का परफॉर्मेंस फास्ट होने की जानकारी दी गई है। यह स्मार्टफोन Vivo के OriginOS पर चलेगा। Vivo T5 5G मं 34,999 रुपये से 49,999 रुपये के प्राइस सेगमेंट में सबसे स्लिम 3D कर्व्ड डिस्प्ले होने का दावा किया गया है।
  • 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
    अधिकतर ग्राहक स्मार्टफोन खरीदते हुए एआई की फीचर्स को महत्त्व दे रहे हैं। हाल ही में ई-कॉमर्स साइट Amazon ने अपने जुलाई 2026 में किए गए पहले बेस्ट इन टेक सर्वे के नतीजे जारी किए हैं। इस सर्वे में पता चला कि 82% स्मार्टफोन ग्राहक खरीदारी के दौरान एआई फीचर्स का ध्यान रखते हैं। परफॉर्मेंस और स्पीड, बैटरी लाइफ और कैमरा क्वालिटी भी स्मार्टफोन की खरीदारी पर असर डालने वाले अहम फैक्टर हैं।
  • ₹25 हजार में लॉन्च हुआ Poco M8 Power, 8000mAh बैटरी वाले फोन की सेल होगी इस दिन
    Poco ने भारत में अपना नया POCO M8 Power स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस 8000mAh Silicon-Carbon बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 6.9-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 50MP AI डुअल रियर कैमरा, Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 और 4 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा किया गया है। इसकी शुरुआती लॉन्च कीमत 21,999 रुपये (ऑफर्स के बाद) रखी गई है। स्मार्टफोन 7 अगस्त से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • OnePlus N6x में मिलेंगे AI टूल्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
    भारत में OnePlus N6x को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री 4 अगस्त से की जाएगी। OnePlus N6x में फ्लैट डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फोटो एडिटिंग टूल्स दिए जाएंगे। इनमें AI Portrait Glow और AI Unblur शामिल होंगे।
  • Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
    इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरा हो सकते हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, पिंक, पर्पल और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Nubia NaviX Ultra में Doubao AI असिस्टेंट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में पिल-शेप वाला रियर कैमरा आइलैंड है।
  • Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
    दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने् इन स्मार्ट ग्लासेज के फ्रेम्स के लिए लाइफस्टाइल ब्रांड्स Warby Parker और Gentle Monster के साथ टाई-अप किया है। Samsung Galaxy Glasses का मुकाबला Ray-Ban Meta Gen 2 स्मार्ट ग्लासेज से होगा। इन स्मार्ट ग्लासेज में Qualcomm का Snapdragon AR1 Gen 1 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »