Vivo X200 की बैटरी 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। देश में अगले वर्ष जनवरी में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है
यह एक सांकेतिक इमेज है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का एक नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X200T के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। हाल ही में देश में Vivo X300 को लॉन्च किया गया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने Vivo X200T के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा हो सकते हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ का इस्तेमाल किया जा सकता है। Vivo X200T को 'वर्चुअल ग्राफिक्स कार्ड' और 'फ्रेम इंटरपोलेशन टेक्नोलॉजी' के साथ लाया जा सकता है। इससे यह स्मार्टफोन गेमिंग के दौरान बेहतर विजुअल्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अतिरिक्त फ्रेम्स जेनरेट कर सकेगा। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है।
Vivo X200 की बैटरी 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। देश में अगले वर्ष जनवरी में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 4.5K नैनोफ्लुइड वेपर चैंबर मिल सकता है। इससे पहले एक टिप्सटर ने बताया था कि Vivo X200T को भारत में केवल ऑनलाइन बिक्री के जरिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इसका डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस Vivo X200 FE के लगभग समान हो सकते हैं। कंपनी की X200 सीरीज में यह सबसे कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन है।
देश में जुलाई में लॉन्च किए गए Vivo X200 FE में 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,640 x 1,216 पिक्सल्स) दिया गया है। इस स्मार्टफोन में16 GB तक का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। यह Android 15 पर बेस्ड FunTouch OS 15 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 54,999 रुपये और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का 59,999 रुपये का है। Vivo X200 FE की 6,500 mAh की 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?