टेलीकॉम कंपनियों के लिए जरूरी हुआ केवल कॉल्स और SMS का अलग टैरिफ प्लान पेश करना

स्पैम कॉल्स और मैसेज की समस्या से निपटने के लिए भी टेलीकॉम रेगुलेटर की ओर से कुछ उपाय किए गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2024 16:21 IST
ख़ास बातें
  • टेलीकॉम कंपनियों को वॉयस कॉल्स और SMS के लिए अलग टैरिफ प्लान लाना होगा
  • इससे उन कस्टमर्स को फायदा होगा जो डेटा का इस्तेमाल नहीं करते
  • TRAI ने स्पैम की समस्या पर लगाम लगाने के लिए भी उपाय किए हैं

Photo Credit: इससे उन यूजर्स को फायदा होगा जो डेटा का इस्तेमाल नहीं करते

पिछले कुछ वर्षों से टेलीकॉम कंपनियों के अधिकतर टैरिफ प्लान में डेटा को शामिल किया जाता है। इससे डेटा का इस्तेमाल नहीं करने वाले कस्टमर्स को कुछ अधिक भुगतान करना पड़ता है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने रूल्स में बदलाव कर टेलीकॉम कंपनियों के लिए वॉयस कॉल्स और SMS के लिए अलग टैरिफ प्लान उपलब्ध कराना अनिवार्य कर दिया है। 

TRAI ने संशोधित टेलीकॉम कंज्यूमर्स प्रोटेक्शन रेगुलेशंस में कहा है, "सर्विस प्रोवाइडर को वॉयस कॉल्स और SMS के लिए न्यूनतम एक स्पेशल टैरिफ वाउचर की पेशकश करनी होगी, जिसकी वैधता की अवधि 365 दिन से अधिक नहीं होगी।" इससे उन यूजर्स को फायदा होगा जो डेटा का इस्तेमाल नहीं करते। इसके साथ ही TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को किसी भी वैल्यू के रिचार्ज वाउचर उपलब्ध कराने की अनुमति भी दी है। हालांकि, इन कंपनियों को कम से कम 10 रुपये का रिचार्ज कूपन जारी करना होगा। 

स्पैम कॉल्स और मैसेज की समस्या से निपटने के लिए भी टेलीकॉम रेगुलेटर ने कुछ उपाय किए हैं। इस समसया पर पर लगाम लगाने में नाकाम होने पर TRAI ने बड़ी टेलीकॉम कंपनियों पर जुर्माना लगाया है।  इससे पहले भी टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशंस (TCCCPR) के तहत इन कंपनियों पर जुर्माना लगाया जा चुका है। 

TCCCPR को 2010 में लागू किया गया था। इसका उद्देश्य सब्सक्राइबर्स को स्पैम कॉल्स और मैसेज से सुरक्षित करना है। TRAI का मैसेज ट्रेसेबिलिटी कहा जाने वाला नया रूल 11 दिसंबर से लागू किया गया है। इस रूल से स्पैम मैसेज को घटाने में सहायता मिलेगी। इस रूल को 1 दिसंबर से लागू किया जाना था लेकिन टेलीकॉम कंपनियों के निवेदन पर इसे टाल दिया गया था। हालांकि, इसके लिए वास्तविक समयसीमा 31 अक्टूबर की थी। नए सिस्टम से मैसेज भेजने वाले से लेकर इसकी डिलीवरी तक को ट्रैक किया जा सकेगा। हाल ही में बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel ने बताया था कि उसके नेटवर्क पर 8 अरब से ज्यादा स्पैम कॉल्स की चेतावनी दी गई है। कंपनी ने लगभग ढाई महीने पहले स्पैम कॉल्स और मैसेज की समस्या से निपटने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़ा सॉल्यूशन लॉन्च किया था। इसके बाद से कंपनी के सब्सक्राइबर्स और स्पैम कॉल्स और मैसेज आने पर चेतावनी मिलती है। भारती एयरटेल ने बताया था कि इस सॉल्यूशन की मदद से उसके नेटवर्क पर प्रति दिन लगभग 10 लाख स्पैमर्स की पहचान की जाती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.