• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Turbo 6 सीरीज हुई लॉन्च: जानें 9000mAh बैटरी, 16GB तक रैम वाले मिड रेंज स्मार्टफोन्स की कीमत

OnePlus Turbo 6 सीरीज हुई लॉन्च: जानें 9000mAh बैटरी, 16GB तक रैम वाले मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की कीमत

OnePlus Turbo 6 इस सीरीज का टॉप मॉडल है, जिसमें 6.78-इंच का FHD+ हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है। फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर काम करता है।

OnePlus Turbo 6 सीरीज हुई लॉन्च: जानें 9000mAh बैटरी, 16GB तक रैम वाले मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की कीमत

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Turbo 6V की कीमत CNY 1,699 (करीब 21,000 रुपये) से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • सीरीज में OnePlus Turbo 6 और Turbo 6V शामिल
  • 9000mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है इनकी खासियत
  • शुरआती कीमत CNY 1,699 (करीब 21,000 रुपये)
विज्ञापन

OnePlus ने अपनी नई Turbo 6 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V शामिल हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स को बड़े डिस्प्ले, बेहद बड़ी 9,000mAh बैटरी और फ्लैगशिप-लेवल ड्यूरेबिलिटी के साथ पेश किया गया है। Turbo 6 सीरीज में IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी हाई-एंड वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग दी गई है। कंपनी ने Turbo 6 में Snapdragon 8s Gen 4 और Turbo 6V में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया है। दोनों ही फोन ColorOS 16 पर काम करते हैं और फास्ट चार्जिंग के साथ रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं।

OnePlus Turbo 6 specifications

OnePlus Turbo 6 इस सीरीज का टॉप मॉडल है, जिसमें 6.78-इंच का FHD+ हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है। फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर काम करता है और इसे 16GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शन में पेश किया गया है। पावर के लिए इसमें 9,000mAh बैटरी मिलती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेक्शन में फोन को 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर OIS के साथ दिया गया है, जिसके साथ 2MP सेकेंडरी सेंसर मिलता है, जबकि फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें फुल-फंक्शन NFC और मल्टी-बैंड GPS सपोर्ट दिया गया है। ड्यूरेबिलिटी के लिहाज से फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K सर्टिफिकेशन मिले हैं, जो इसे पानी, धूल और हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स से सुरक्षित बनाते हैं।

OnePlus Turbo 6V specifications

OnePlus Turbo 6V को थोड़ा अफोर्डेबल ऑप्शन के तौर पर उतारा गया है। इसमें भी 6.78-इंच का FHD+ डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी दी गई है। फोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर काम करता है और इसे 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। Turbo 6V भी ColorOS 16 पर रन करता है और इसमें फास्ट चार्जिंग के साथ रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कैमरा हार्डवेयर Turbo 6 जैसा ही है, जिसमें 50MP Sony LYT-600 OIS कैमरा, 2MP सेकेंडरी लेंस और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। मजबूती के लिए इसमें भी वही IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है।

OnePlus Turbo 6 series price, availability

कीमत की बात करें तो OnePlus Turbo 6 की चीन में शुरुआती कीमत 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 2,099 (लगभग 27,000 रुपये) रखी गई है। इसके अन्य वेरिएंट्स 12GB + 512GB के लिए CNY 2,399, 16GB + 256GB के लिए CNY 2,599 और 16GB + 512GB के लिए CNY 2,899 में आते हैं। यह फोन Light Chaser Silver, Lone Black और Wild Green कलर ऑप्शंस में लॉन्च हुआ है।

OnePlus Turbo 6V की कीमत CNY 1,699 (करीब 21,000 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें 8GB + 256GB स्टोरेज मिलता है। इसके 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 1,899 और CNY 2,199 रखी गई है। यह स्मार्टफोन Fearless Blue, Lone Black और Nova White कलर ऑप्शंस में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल कंपनी ने Turbo 6 सीरीज के चीन के बाहर लॉन्च को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  10. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »