देश में रिलायंस जियो के पास सबसे अधिक इंटरनेट सब्सक्राइबर्स

केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई योजना 'Digital India' में सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी बहुत कम है

देश में रिलायंस जियो के पास सबसे अधिक इंटरनेट सब्सक्राइबर्स

भारती एयरटेल लगभग 17.5 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ दूसरे स्थान पर है

ख़ास बातें
  • मोबाइल सब्सक्राइबर्स के लिहाज से पुरुषों की संख्या महिलाओं से अधिक है
  • डिजिटल टेक्नोलॉजी की पहुंच में भी पुरुष आगे हैं
  • Reliance Jio के पास लगभग 38.8 करोड़ इंटरनेट सब्सक्राइबर्स हैं
विज्ञापन
इंटरनेट सब्सक्राइबर्स की संख्या देश में तेजी से बढ़ रही है। Reliance Jio के पास लगभग 38.8 करोड़ इंटरनेट सब्सक्राइबर्स के साथ लगभग 52 प्रतिशत मार्केट शेयर है। भारती एयरटेल लगभग 17.5 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ दूसरे स्थान पर है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का केवल 30 लाख इंटरनेट सब्सक्राइबर्स के साथ चौथा स्थान है। 

एक गैर सरकारी संगठन Oxfam की रिपोर्ट में बताया गया है कि केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई योजना 'Digital India' में सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी बहुत कम है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने की स्कीम BharatNet की प्रगति भी कम है। जियो और एयरटेल जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के बड़े शहरों में अपनी 5G सर्विसेज शुरू करने से शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच विभाजन स्पष्ट है। मोबाइल सब्सक्राइबर्स के लिहाज से पुरुषों की संख्या महिलाओं से लगभग 30 प्रतिशत अधिक है। डिजिटल टेक्नोलॉजी की पहुंच में भी पुरुष आगे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश में बढ़ती असमानताओं को डिजिटल सेगमेंट में भी देखा जा सकता है। 

Reliance Jio ने अपना मेगा 5G नेटवर्क बनाने के लिए यूरोप की टेलीकॉम इक्विपमेंट सप्लायर्स Nokia और Ericsson के साथ कॉन्ट्रैक्ट किए हैं। स्वीडन की टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर Ericsson ने रिलायंस जियो के साथ 5G नेटवर्क तैयार करने के लिए लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है। इसके तहत एरिक्सन के एनर्जी एफिशिएंट 5G रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस जियो को दिए जाएंगे। यह देश में रेडियो एक्सेस नेटवर्क के लिए जियो और एरिक्सन के बीच पहला टाई-अप है। रिलायंस जियो के चेयरमैन Akash Ambani ने कहा था, "हमें विश्वास है कि जियो का 5G नेटवर्क देश के डिजिटलाइजेशन को आगे बढ़ाएगा और डिजिटल इंडिया की योजना को पूरा करने में एक नींव के तौर पर कार्य करेगा।"

कंपनी ने लद्दाख में अपनी 4जी सर्विस को पैंगोंग झील के नजदीक एक गांव तक पहुंचा दिया है जो कि भारत और चीन के बीच विवाद वाला एक क्षेत्र रहा है। रिलायंस जियो ने लद्दाख में पैंगोंग झील के पास स्पंगमिक गांव में अपनी 4G वॉयस और डाटा सर्विस शुरू थी। इसके साथ ही रिलायंस जियो पैंगोंग क्षेत्र में और उसके आसपास 4G मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने वाली पहली कंपनी बन गई थी।   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »