Reliance Jio का प्राफिट बढ़कर 4,500 करोड़ रुपये से पार, कंपनी को मिलेगा 5G से फायदा

कंपनी का दूसरी तिमाही में मार्जिन 0.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी के सात लगभग 51 प्रतिशत रहा, जो इससे पिछली तिमाही में लगभग 50.1 प्रतिशत पर था

Reliance Jio का प्राफिट बढ़कर 4,500 करोड़ रुपये से पार, कंपनी को मिलेगा 5G से फायदा

कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 26.3 प्रतिशत रहा

ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो के कुल खर्च में बढ़ोतरी हुई है
  • कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्जिन बढ़कर 17 प्रतिशत हो गया
  • टेलीकॉम कंपनियों के बिजनेस में 5G सर्विसेज से बढ़ोतरी हो सकती है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio का मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 23.82 प्रतिशत बढ़कर 4,518 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 3,501 करोड़ रुपये का था। कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 23.82 प्रतिशत बढ़कर 21,873 करोड़ रुपये रहा। 

कंपनी का दूसरी तिमाही में मार्जिन 0.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी के सात लगभग 51 प्रतिशत रहा, जो इससे पिछली तिमाही में लगभग 50.1 प्रतिशत पर था। रिलायंस जियो के कुल खर्च में बढ़ोतरी हुई है और यह 16,571 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 14,018 करोड़ रुपये का था। जियो का नेट प्रॉफिट मार्जिन भी बढ़कर 17 प्रतिशत रहा, जो इससे पिछली तिमाही में 16.9 प्रतिशत था। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट दोनों बढ़कर क्रमशः 44,394 करोड़ रुपये और 8,853 करोड़ रुपये रहे। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 26.3 प्रतिशत रहा और इसमें पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में कोई बदलाव नहीं हुआ है।  

हाल ही में 5G नेटवर्क का ट्रायल शुरू करने वाली Jio ने अपना मेगा 5G नेटवर्क बनाने के लिए यूरोप की टेलीकॉम इक्विपमेंट सप्लायर्स Nokia और Ericsson के साथ कॉन्ट्रैक्ट किए हैं। इन कंपनियों के साथ Reliance Jio की डील की रकम का पता नहीं चला है। स्वीडन की टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर Ericsson ने रिलायंस जियो के साथ 5G नेटवर्क तैयार करने के लिए लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है। इसके तहत एरिक्सन के एनर्जी एफिशिएंट 5G रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस जियो को दिए जाएंगे। यह देश में रेडियो एक्सेस नेटवर्क के लिए जियो और एरिक्सन के बीच पहला टाई-अप है। रिलायंस जियो के चेयरमैन Akash Ambani ने कहा, "हमें विश्वास है कि जियो का 5G नेटवर्क देश के डिजिटलाइजेशन को आगे बढ़ाएगा और डिजिटल इंडिया की योजना को पूरा करने में एक नींव के तौर पर कार्य करेगा।"

बड़ी टेलीकॉम इक्विपमेंट कंपनियों में शामिल नोकिया ने बताया है कि उसने दुनिया में सबसे बड़े 5G नेटवर्क्स में से एक को बनाने के लिए रिलायंस जियो के साथ कई वर्षों की डील की है। इसके तहत नोकिया बेस स्टेशंस, हाई-कैपेसिटी 5G मैसिव MIMO एंटीना और कुछ अन्य इक्विपमेंट की सप्लाई करेगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Telecom, Network, Reliance Jio, Profit, Market, Trial, Nokia, 5G, Contract, Ericsson, Business
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »