• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio ने किया कारनामा, लद्दाख में 4जी नेटवर्क लाने वाली देश की पहली टेलीकॉम कंपनी बनी

Jio ने किया कारनामा, लद्दाख में 4जी नेटवर्क लाने वाली देश की पहली टेलीकॉम कंपनी बनी

लद्दाख से लोकसभा मेंबर जम्यांग त्सेरिंग नामग्याल ने स्पंगमिक गांव में Jio मोबाइल टावर का उद्घाटन किया। नामग्याल ने कहा कि इस क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क शुरू होने से स्थानीय लोगों के लिए लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।

Jio ने किया कारनामा, लद्दाख में 4जी नेटवर्क लाने वाली देश की पहली टेलीकॉम कंपनी बनी

Photo Credit: Reliance Jio

Jio ने लद्दाख क्षेत्र में अपनी 4जी सर्विस को पैंगोंग झील तक पहुंचा दिया है।

ख़ास बातें
  • जम्यांग त्सेरिंग नामग्याल ने स्पंगमिक गांव में Jio टावर का उद्घाटन किया।
  • Jio ने लद्दाख में पैंगोंग झील के पास स्पंगमिक 4G सर्विस शुरू की है।
  • रिलायंस जियो पहली कंपनी है जिसने यह कारनामा किया है।
विज्ञापन
Reliance Jio ने लद्दाख क्षेत्र में अपनी 4जी सर्विस को पैंगोंग झील के नजदीक एक गांव तक पहुंचा दिया है जो कि हाल के समय में भारत और चीन के बीच एक मुख्य बिंदु रहा है। अधिकारियों ने कहा कि Reliance Jio ने लद्दाख में पैंगोंग झील के पास स्पंगमिक गांव में अपनी 4G वॉयस और डाटा सर्विस शुरू कीं हैं। अधिकारियों ने कहा कि Jio एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल पैंगोंग क्षेत्र में और उसके आसपास 4G मोबाइल कनेक्टिविटी प्रदान करने वाला पहला नेटवर्क बन गया है।

लद्दाख से लोकसभा मेंबर जम्यांग त्सेरिंग नामग्याल ने स्पंगमिक गांव में Jio मोबाइल टावर का उद्घाटन किया। नामग्याल ने कहा कि इस क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क शुरू होने से स्थानीय लोगों के लिए लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।

उन्होंने कहा कि ''इस शुरुआत से इस क्षेत्र की इकोनॉमी को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही साथ क्षेत्र में पर्यटकों और सैनिकों को बिना रुकावट के संपर्क सुविधा भी उपलब्ध होगी।" Jio ने कहा कि वह सभी को डिजिटली तौर पर जोड़ने और समाज को मजबूत बनाने के अपने विजन के हिसाब से लद्दाख क्षेत्र में अपने नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रहा है।

Reliance Jio के एक अधिकारी ने कहा कि ''बेहद मुश्किलों से भरे इलाके और कठोर मौसम की स्थिति में ठीक से काम करने के लिए टीम जियो केंद्र शासित प्रदेश के दूरदराज के हिस्सों तक पहुंचने के अपने प्रयासों के साथ लगातार काम कर रही है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि लोग उन क्षेत्रों के लोग संपर्क में रहें जो अन्यथा देश के बाकी हिस्सों से कटे हुए हैं।"

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते माह कहा था कि भारत इस दशक के आखिर तक 6G टेलीकॉम नेटवर्क शुरू करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है जो कि यूजर्स को अल्ट्रा हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाएगा। ट्राई के सिल्वर जुबली इवेंट में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी उम्मीद है कि 5G नेटवर्क शुरू होने से भारतीय इकोनॉमी में 450 अरब डॉलर यानी कि लगभग 3,492 करोड़ रुपये का फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इससे इंटरनेट की स्पीड बढ़ेगी और साथ ही विकास और रोजगार मिलने की गति में भी इजाफा होगा। फिलहाल भारत में 4जी टेलीकॉम नेटवर्क मौजूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, 4G Network, Ladakh
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »