• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Reliance Jio का 5G नेटवर्क 27 और शहरों में लॉन्च, हाई स्पीड सर्विसेज 331 शहरों में पहुंची

Reliance Jio का 5G नेटवर्क 27 और शहरों में लॉन्च, हाई-स्पीड सर्विसेज 331 शहरों में पहुंची

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने इस वर्ष के अंत तक पूरे देशों में इन सर्विसेज को पहुंचाने की योजना बनाई है

Reliance Jio का 5G नेटवर्क 27 और शहरों में लॉन्च, हाई-स्पीड सर्विसेज 331 शहरों में पहुंची

कंपनी ने इस वर्ष के अंत तक पूरे देश में इन सर्विसेज को पहुंचाने की योजना बनाई है

ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो के दुनिया की सबसे बड़ी 5G नेटवर्क कंपनी बनने की उम्मीद है
  • कंपनी ने अपना नेटवर्क तेजी से बढ़ाया है
  • भारती एयरटेल भी इन हाई-स्पीड सर्विसेज का दायरा बढ़ा रही है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने बुधवार को बताया कि उसने 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 27 शहरों में अपनी हाई-स्पीड 5G सर्विसेज का दायरा बढ़ाया है। इसके साथ ही कंपनी का 5G नेटवर्क 331 शहरों में पहुंच गया है। कंपनी ने इस वर्ष के अंत तक पूरे देश में इन सर्विसेज को पहुंचाने की योजना बनाई है। 

Reliance Jio ने  एक स्टेटमेंट में बताया कि इन सर्विसेज को आंध्र प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के 27 शहरों में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने कहा कि बुधवार से इन 27 शहरों में रिलायंस जियो के यूजर्स को जियो वेल्कम ऑफर में बिना किसी अतिरिक्त कॉस्ट के 1 Gbps तक की स्पीड पर अनिलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल करने के लिए निमंत्रित किया जाएगा। रिलायंस जियो के प्रवक्ता का कहना था, "हम चाहते हैं कि कंपनी का प्रत्येक यूजर Jio True 5G टेक्नोलॉजी का फायदा उठाए। इस वर्ष दिसंबर तक ये सर्विसेज प्रत्येक शहर और कस्बे तक पहुंचाने का टारगेट है।" रिलायंस जियो इस वर्ष एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती है। इसके दुनिया की सबसे बड़ी स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क कंपनी बनने की उम्मीद है। 

कंपनी के प्रेसिडेंट Mathew Oommen ने हाल ही में कहा था कि भारत को समग्र ग्रोथ की जरूरत है और जियो इसमें योगदान देना जारी रखेगी। उन्होंने बताया, "इस वर्ष की दूसरी छमाही में जियो दुनिया में सबसे बड़ी स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क ऑपरेटर बन जाएगी।" जियो का फोकस 5G स्टैंडअलोन नेटवर्क को लॉन्च करने पर है, जबकि दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel का जोर 5G नॉन-स्टैंडअलोन नेटवर्क पर है, जिसमें 5G और 4G सर्विसेज का मिक्स उपलब्ध कराया जा सकता है। भारती एयरटेल के चेयरमैन Sunil Mittal ने कहा था कि इस वर्ष मोबाइल कॉल और डेटा रेट्स में बढ़ोतरी की जाएगी। उनका कहना था कि टेलीकॉम बिजनेस में इनवेस्टमेंट पर रिटर्न बहुत कम है। 

केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष अगस्त में टेलीकॉम कंपनियों को स्पेक्ट्रम एलोकेशन लेटर जारी किए थे और उनसे देश में 5G सर्विसेज को लॉन्च करने की तैयारी करने के लिए कहा था। टेलीकॉम डिपार्टमेंट को 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की बिड्स मिली थी। भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ने अगले वर्ष मार्च तक 15 करोड़ तक मोबाइल फोन यूजर्स के 5G में कन्वर्ट होने का टारगेट रखा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »