Reliance Jio बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी 5G नेटवर्क कंपनी

पिछले वर्ष देश में 5G सर्विसेज की शुरुआत के बाद से रिलायंस जियो तेजी से अपना हाई-स्पीड नेटवर्क बढ़ा रही है

Reliance Jio बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी 5G नेटवर्क कंपनी

देश के 277 शहरों में कंपनी की 5G सर्विसेज उपलब्ध हैं

ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो का फोकस 5G स्टैंडअलोन नेटवर्क को लॉन्च करने पर है
  • टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले वर्ष अक्टूबर से इन सर्विसेज की शुरुआत की थी
  • रिलायंस जियो को स्पेक्ट्रम के लिए 87,946 करोड़ रुपये का भुगतान करना है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio इस वर्ष एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती है। इसके दुनिया की सबसे बड़ी स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क कंपनी बनने की उम्मीद है। पिछले वर्ष देश में 5G सर्विसेज की शुरुआत के बाद से रिलायंस जियो तेजी से अपना हाई-स्पीड नेटवर्क बढ़ा रही है। 

कंपनी के प्रेसिडेंट Mathew Oommen ने कहा कि भारत को समग्र ग्रोथ की जरूरत है और जियो इसमें योगदान देना जारी रखेगी। उन्होंने बताया, "इस वर्ष की दूसरी छमाही में जियो दुनिया में सबसे बड़ी स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क ऑपरेटर बन जाएगी।" जियो का फोकस 5G स्टैंडअलोन नेटवर्क को लॉन्च करने पर है, जबकि दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel का जोर 5G नॉन-स्टैंडअलोन नेटवर्क पर है, जिसमें 5G और 4G सर्विसेज का मिक्स उपलब्ध कराया जा सकता है। भारती एयरटेल के चेयरमैन Sunil Mittal ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि इस वर्ष मोबाइल कॉल और डेटा रेट्स में बढ़ोतरी की जाएगी। उनका कहना था कि टेलीकॉम बिजनेस में इनवेस्टमेंट पर रिटर्न बहुत कम है। 

रिलायंस जियो ने पिछले महीने अपने हाई-स्पीड 5G नेटवर्क का दायरा 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 शहरों में बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही कंपनी की 5G सर्विसेज 277 शहरों में उपलब्ध हो गई हैं। टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले वर्ष अक्टूबर से इन सर्विसेज की शुरुआत की थी। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा था, "हमें 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 शहरों में 5G सर्विसेज की शुरुआत कर गर्व है।" उनका कहना था कि ये शहर पर्यटन, व्यापार और शिक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। 

केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष अगस्त में टेलीकॉम कंपनियों को स्पेक्ट्रम एलोकेशन लेटर जारी किए थे और उनसे देश में 5G सर्विसेज को लॉन्च करने की तैयारी करने के लिए कहा था। टेलीकॉम डिपार्टमेंट को 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की बिड्स मिली थी। भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ने अगले वर्ष मार्च तक 15 करोड़ तक मोबाइल फोन यूजर्स के 5G में कन्वर्ट होने का टारगेट रखा है। अगले फाइनेंशियल ईयर में ये कंपनियां 1.5 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट कर सकती हैं। रिलायंस जियो को स्पेक्ट्रम के लिए 87,946 करोड़ रुपये का 20 वर्ष की अवधि में भुगतान करना है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »