• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Nokia 60 वर्षों में पहली बार बदलेगी ब्रांड की पहचान, नए लोगो में नहीं होगा ब्लू कलर

Nokia 60 वर्षों में पहली बार बदलेगी ब्रांड की पहचान, नए लोगो में नहीं होगा ब्लू कलर

कंपनी नया लोगो पेश करेगी। इसमें Nokia शब्द को बनाने वाली पांच विभिन्न शेप होंगी। नए लोगो में दशकों तक कंपनी के लोगो में शामिल रहा ब्लू कलर नहीं होगा

Nokia 60 वर्षों में पहली बार बदलेगी ब्रांड की पहचान, नए लोगो में नहीं होगा ब्लू कलर

कंपनी अपने सर्विस प्रोवाइडर बिजनेस को बढ़ाने की योजना बना रही है

ख़ास बातें
  • नए लोगो में दशकों तक कंपनी के लोगो में शामिल रहा ब्लू कलर नहीं होगा
  • कंपनी अपने सर्विस प्रोवाइडर बिजनेस को बढ़ाने की योजना बना रही है
  • नोकिया का जोर अन्य सेक्टर्स को इक्विपमेंट की बिक्री पर है
विज्ञापन
टेलीकॉम इक्विपमेंट और स्मार्टफोन मेकर Nokia ने लगभग 60 वर्षों में पहली बार अपने ब्रांड की पहचान बदलने की घोषणा की है। कंपनी इसके लिए नया लोगो पेश करेगी। इसमें Nokia शब्द को बनाने वाली पांच विभिन्न शेप होंगी। हालांकि, नए लोगो में दशकों तक कंपनी के लोगो में शामिल रहा ब्लू कलर नहीं होगा। 

नोकिया के चीफ एग्जिक्यूटिव Pekka Lundmark ने Reuters को एक इंटरव्यू में बताया, "पहले स्मार्टफोन्स के साथ अधिक जुड़ाव था और इन दिनों हम एक बिजनेस टेक्नोलॉजी कंपनी हैं।" स्पेन के बार्सिलोना में सोमवार से शुरू हुई मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) से पहले वह कंपनी के बिजनेस के बारे में जानकारी दे रहे थे। लगभग तीन वर्ष पहले मुश्किलों से घिरी नोकिया की कमान संभालने के बाद उन्होंने बिजनेस के लिए तीन चरण वाली स्ट्रैटेजी बनाई थी। Pekka ने कहा कि इनमें से पहला चरण पूरा हो गया है और दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है। 

कंपनी अपने सर्विस प्रोवाइडर बिजनेस को बढ़ाने की योजना बना रही है, जिसमें यह टेलीकॉम कंपनियों को इक्विपमेंट बेचती है। हालांकि, कंपनी का जोर अन्य सेक्टर्स को इक्विपमेंट की बिक्री पर है। Pekka ने बताया, "पिछले वर्ष हमारे एंटरप्राइज सेगमेंट में 21 प्रतिशत की ग्रोथ थी। यह हमारी सेल्स का लगभग आठ प्रतिशत है। हम इसे जितना जल्द हो सके डबल डिजिट में ले जाना चाहते हैं।" बहुत सी टेक्नोलॉजी कंपनियां टेलीकॉम इक्विपमेंट बनाने वाली नोकिया जैसी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप कर ऑटोमेटेड फैक्टरीज को इक्विपमेंट बेच रही हैं। इनमें मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की फैक्टरीज की बड़ी संख्या है।

फैक्टरी ऑटोमेशन और डेटासेंटर्स की ओर जाने की योजना से नोकिया का सीधा मुकाबला Amazon और Microsoft जैसी बड़ी टेक कंपनियों से होगा। Pekka ने बताया, "इसमें कई प्रकार की स्थितियां होंगी। कुछ में वे हमारे पार्टनर होंगे, कुछ में वे हमारे कस्टमर्स हो सकते हैं और ऐसी भी स्थितियां होंगी जिनमें वे हमारे कॉम्पिटिटर्स होंगे।" इसके साथ ही उन्होंने कहा, "हमारे लिए भारत कम मार्जिन के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाला मार्केट है।" नोकिया को इस वर्ष की दूसरी छमाही में नॉर्थ अमेरिका से अच्छी ग्रोथ मिलने की उम्मीद है। नार्थ अमेरिका जैसे अधिक मार्जिन वाले मार्केट्स में मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियों के कमजोर होने से डिमांड घटी है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »