मेगा 5G नेटवर्क के लिए Nokia और Ericsson से इक्विपमेंट खरीदेगी Reliance Jio

स्वीडन की टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर Ericsson ने रिलायंस जियो के साथ 5G नेटवर्क तैयार करने के लिए लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है

मेगा 5G नेटवर्क के लिए Nokia और Ericsson से इक्विपमेंट खरीदेगी Reliance Jio

कंपनी ने इस महीने से 5G सर्विसेज का चार शहरों में बीटा ट्रायल शुरू कर दिया है

ख़ास बातें
  • इन कंपनियों के साथ Reliance Jio की डील की रकम का पता नहीं चला है
  • कंपनी ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में 5G का ट्रायल शुरू किया है
  • इसमें यूजर्स को 1Gbps से अधिक की डाउनलोड स्पीड मिल रही है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपना मेगा 5G नेटवर्क बनाने के लिए यूरोप की टेलीकॉम इक्विपमेंट सप्लायर्स Nokia और Ericsson के साथ कॉन्ट्रैक्ट किए हैं। इन कंपनियों के साथ Reliance Jio की डील की रकम का पता नहीं चला है। 

स्वीडन की टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर Ericsson ने रिलायंस जियो के साथ 5G नेटवर्क तैयार करने के लिए लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है। इसके तहत एरिक्सन के एनर्जी एफिशिएंट 5G रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस जियो को दिए जाएंगे। यह देश में रेडियो एक्सेस नेटवर्क के लिए जियो और एरिक्सन के बीच पहला टाई-अप है। रिलायंस जियो के चेयरमैन Akash Ambani ने कहा, "हमें विश्वास है कि जियो का 5G नेटवर्क देश के डिजिटलाइजेशन को आगे बढ़ाएगा और डिजिटल इंडिया की योजना को पूरा करने में एक नींव के तौर पर कार्य करेगा।" 

इसके अलावा बड़ी टेलीकॉम इक्विपमेंट कंपनियों में शामिल नोकिया ने बताया कि उसने दुनिया में सबसे बड़े 5G नेटवर्क्स में से एक को बनाने के लिए रिलायंस जियो के साथ कई वर्षों की डील की है। इसके तहत नोकिया बेस स्टेशंस, हाई-कैपेसिटी 5G मैसिव MIMO एंटीना और कुछ अन्य इक्विपमेंट सप्लाई करेगी।

हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने देश भर में 5G नेटवर्क पर लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का खर्च करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि रिलायंस जियो इंफोकॉम ने देश में सबसे तेजी से 5G कनेक्टिविटी शुरू करने की एक महत्वकांक्षी योजना बनाई है। अक्टूबर में प्रमुख शहरों में इस नेटवर्क की शुरुआत के बाद हर महीने इसकी कवरेज बढ़ाई जाएगी। अंबानी ने बताया था, "हम अपने वायरलेस और वायरलाइन एसेट्स का इस्तेमाल देश भर में फाइबर क्वालिटी वाले ब्रॉडबैंड को पहुंचाने के लिए करेंगे।" कुछ महीने पहले हुई स्पेक्ट्रम की नीलामी में रिलायंस जियो ने लगभग 11 अरब डॉलर का स्पेक्ट्रम हासिल किया था। यह इस नीलामी में सबसे अधिक खर्च करने वाली कंपनी थी। कंपनी ने इस महीने से 5G सर्विसेज का चार शहरों में बीटा ट्रायल शुरू कर दिया है। इन शहरों में दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता और वाराणसी शामिल हैं। इसमें यूजर्स को 1Gbps से अधिक की डाउनलोड स्पीड मिल रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  2. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  6. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  7. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  8. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  9. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  10. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »