देश में 10 डिजिट के हो सकते हैं लैंडलाइन नंबर्स, TRAI ने दिया संकेत

इस बदलाव के बाद भी फिक्स्ड-लाइन से मोबाइल, मोबाइल से फिक्स्ड-लाइन और मोबाइल से मोबाइल पर कॉल्स की डायरिंग के तरीके में बदलाव नहीं होगा

देश में 10 डिजिट के हो सकते हैं लैंडलाइन नंबर्स, TRAI ने दिया संकेत

DoT से कॉलर ID फीचर को तुरंत लागू करने के लिए कहा गया है

ख़ास बातें
  • TRAI ने नंबरिंग की योजना में बदलाव के सुझाव दिए हैं
  • कुछ सर्विसेज के लिए लैंडलाइन टेलीफोन संपर्क का एक महत्वपूर्ण जरिया है
  • TRAI ने लैंडलाइन फोन्स के नंबर की पोर्टेबिलिटी का भी संकेत दिया है
विज्ञापन
भारत में लैंडलाइन टेलीफोन नंबर जल्द 10 डिजिटल के हो सकते हैं। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने नंबरिंग की योजना में बदलाव के सुझाव दिए हैं। इसमें टेलीकम्युनिकेशन सर्विसेज के लिए नंबर्स को आवंटित करने के नियम और दिशानिर्देश शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों में लैंडलाइन टेलीफोन का इस्तेमाल कम हुआ है। हालांकि, कुछ सर्विसेज के लिए यह संपर्क का एक महत्वपूर्ण जरिया है। 

TRAI ने कहा है कि इंटरकनेक्टेड डिजिटल दायरे में अरबों डिवाइसेज और यूजर्स की जरूरतों को पूरा करना होता है। नंबरिंग के रिसोर्सेज की उपलब्धता कंज्यूमर्स, इंडस्ट्रीज और कारोबारों तक टेलीकम्युनिकेशन सर्विसेज विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण है। लैंडलाइन या फिक्स्ड-लाइन फोन्स के लिए 10 डिजिट के नंबरिंग सिस्टम से इसमें मदद मिलेगी। TRAI ने लैंडलाइन-टु-लैंडलाइन कॉल्स के लिए '0' और उसके बाद एरिया का STD कोड और सब्सक्राइबर का नंबर लगाने का प्रस्ताव दिया है। इस बदलाव के लिए टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) को छह महीने की समयसीमा दी गई है। 

इस बदलाव के बाद भी फिक्स्ड-लाइन से मोबाइल, मोबाइल से फिक्स्ड-लाइन और मोबाइल से मोबाइल पर कॉल्स की डायरिंग के तरीके में बदलाव नहीं होगा। TRAI ने लैंडलाइन फोन्स के नंबर की पोर्टेबिलिटी का भी संकेत दिया है। इसके साथ ही DoT से कॉलर ID फीचर को तुरंत लागू करने के लिए कहा गया है। 

पिछले वर्ष के अंत में TRAI ने रूल्स में बदलाव कर टेलीकॉम कंपनियों के लिए वॉयस कॉल्स और SMS के लिए अलग टैरिफ प्लान उपलब्ध कराना अनिवार्य किया था। TRAI ने संशोधित टेलीकॉम कंज्यूमर्स प्रोटेक्शन रेगुलेशंस में कहा था, "सर्विस प्रोवाइडर को वॉयस कॉल्स और SMS के लिए न्यूनतम एक स्पेशल टैरिफ वाउचर की पेशकश करनी होगी, जिसकी वैधता की अवधि 365 दिन से अधिक नहीं होगी।" इससे उन यूजर्स को फायदा होगा जो डेटा का इस्तेमाल नहीं करते। इसके साथ ही TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को किसी भी वैल्यू के रिचार्ज वाउचर उपलब्ध कराने की अनुमति भी दी थी। हालांकि, इन कंपनियों को कम से कम 10 रुपये का रिचार्ज कूपन जारी करना होगा। स्पैम कॉल्स और मैसेज की समस्या को दूर करने के लिए भी टेलीकॉम रेगुलेटर ने कुछ उपाय किए हैं। इस समस्या पर लगाम लगाने में नाकाम होने पर TRAI ने बड़ी टेलीकॉम कंपनियों पर जुर्माना लगाया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »