• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio सितंबर में 7.2 लाख यूजर्स जोड़ कर फिर बनी नम्बर 1, Airtel ने जोड़े 4 लाख यूजर्स, वहीं वोडाफोन ने 40 लाख यूजर्स गंवाए!

Jio सितंबर में 7.2 लाख यूजर्स जोड़ कर फिर बनी नम्बर-1, Airtel ने जोड़े 4 लाख यूजर्स, वहीं वोडाफोन ने 40 लाख यूजर्स गंवाए!

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने रिपोर्ट में कहा है कि भारत में ओवरऑल टेलीफोन सब्सक्राइबर्स की संख्या 117.19 करोड़ से घट गई है।

Jio सितंबर में 7.2 लाख यूजर्स जोड़ कर फिर बनी नम्बर-1, Airtel ने जोड़े 4 लाख यूजर्स, वहीं वोडाफोन ने 40 लाख यूजर्स गंवाए!

Jio ने बताई गई अवधि के दौरान अपने यूजर्स बेस में 7 लाख 20 हजार की वृद्धि की है।

ख़ास बातें
  • Jio ने एक बार फिर से अपने यूजर्स बेस में बढ़त हासिल की है।
  • एयरटेल ने 4 लाख 12 हजार नए यूजर्स जोड़े हैं।
  • Vi ने 40 लाख के लगभग सब्सक्राइबर्स खो दिए हैं।
विज्ञापन
भारत में एक और 5G नेटवर्क तेजी से फैल रहा है, तो दूसरी ओर देश के कुल मोबाइल सब्सक्राइबर्स में कमी आती जा रही है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक सितंबर में भारत में 36 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स कम हो गए हैं। अथॉरिटी के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इसका कारण वोडाफोन आइडिया के सब्सक्राइबर्स में कमी आना है। क्योंकि देश की अन्य दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियों, Jio और Airtel के मोबाइल सब्सक्राइबर्स में इस दौरान बढ़ोत्तरी हुई है। 

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने सितंबर 2022 के लिए अपने आंकड़े जारी किए हैं जिसके मुताबिक देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio ने एक बार फिर से अपने यूजर्स बेस में वृद्धि की है। देश की दूसरी सबसे ब़ड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के सब्सक्राइबर्स भी इस अवधि के दौरान बढ़े हैं। वहीं, वोडाफोन आइडिया के सब्सक्राइबर्स लगातार कम हो रहे हैं। रिलायंस जियो ने बताई गई अवधि के दौरान अपने यूजर्स बेस में 7 लाख 20 हजार की वृद्धि की है। लेकिन अगस्त में कंपनी ने 32 लाख 81 हजार नए यूजर्स जोड़े थे, जो सितंबर में जोड़े यूजर्स की संख्या से कहीं अधिक है। जबकि एयरटेल ने सितंबर 2022 के दौरान 4 लाख 12 हजार नए यूजर्स जोड़े हैं। 

यहां पर वोडाफोन आइडिया (Vi) को काफी नुकसान हुआ है। कंपनी ने 40 लाख के लगभग सब्सक्राइबर्स खो दिए हैं। इसके बाद इसके कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 24.91 करोड़ रह गई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने रिपोर्ट में कहा है कि भारत में ओवरऑल टेलीफोन सब्सक्राइबर्स की संख्या 117.19 करोड़ से घट गई है। इसमें मोबाइल और लैंडलाइन दोनों तरह के यूजर्स शामिल हैं। इसके बाद यूजर्स की मासिक गिरावट दर 0.27% हो गई है। 

बात ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की करें तो यह संख्या 81.6 करोड़ से बढ़ गई है। जिसके बाद वृद्धि दर 0.28% हो गई है। भारत के टॉप 5 ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर्स मार्केट में कुल 98.36 शेयर रखते हैं। इसमें रिलायंस जियो के 42.6 करोड़ यूजर्स, भारती एयरटेल के 22.5 करोड़ यूजर्स, वोडाफोन आइडिया के 12.3 करोड़ यूजर्स, BSNL के 2.5 करोड़ यूजर्स और आर्टिया कन्वर्जेंस के 20 लाख के लगभग यूजर्स शामिल हैं। वहीं, अगस्त में जियो ने वायरलाइन सर्विस में बीएसएनएल को भी पीछे छोड़ दिया था। ऐसा पहली बार हुआ था जब वायरलाइन सर्विस देने में किसी प्राइवेट कंपनी ने टॉप पोजिशन हासिल की हो।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »