• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio से एक बार रिचार्ज में सालभर की छुट्टी, हर दिन 2.5GB डाटा और फ्री कॉलिंग, Airtel और Vodafone Idea कहीं भी नहीं टिकते

Jio से एक बार रिचार्ज में सालभर की छुट्टी, हर दिन 2.5GB डाटा और फ्री कॉलिंग, Airtel और Vodafone Idea कहीं भी नहीं टिकते

Vodafone Idea के 3,099 रुपये वाले प्लान में हर दिन 2GB डाटा प्रदान किया जाता है। इसके अलावा 75GB अतिरिक्त डाटा मिलता है।

Jio से एक बार रिचार्ज में सालभर की छुट्टी, हर दिन 2.5GB डाटा और फ्री कॉलिंग, Airtel और Vodafone Idea कहीं भी नहीं टिकते

Photo Credit: Unsplash

ख़ास बातें
  • Jio के 2,999 रुपये वाले प्लान में डेली 2.5GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 3,359 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा मिलता है।
  • Vodafone Idea के 3,099 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा है।
विज्ञापन
अगर आप पूरे साल की वैधता वाले प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं तो हम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं। देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Jio महज 2,999 रुपये में पूरे साल तक चलने वाला प्रीपेड प्लान प्रदान करती है। Jio के इस प्लान की तुलना Airtel और Vodafone Idea के प्लान से भी करके बता रहे हैं, इसमें क्या कुछ खास मिलता है। आइए इन सालान वैधता वाले प्रीपेड प्लान के बारे में जानते हैं।

Jio का 2,999 रुपये वाला प्लान: Jio के 2,999 रुपये वाले प्लान में डेली 2.5GB डाटा मिलता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है। कुल मिलाकर हाई स्पीड डाटा 912.5GB बैठता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में डेली 100 SMS दिए जाते हैं। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में Jio App का फ्री एक्सेस दिया जाता है।

Airtel का 3,359 रुपये वाला प्लान: Airtel के 3,359 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात की जाए तो इस  प्लान में रोजाना 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में 1 साल के लिए Prime Video Mobile Edition, 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, Apollo 24|7 Circle, FASTag पर 100 रुपये कैशबैक, फ्री Hellotune और Wynk Music फ्री मिलता है।

Vodafone Idea का 3,099 रुपये वाला प्लान: Vodafone Idea के 3,099 रुपये वाले प्लान में हर दिन 2GB डाटा प्रदान किया जाता है। इसके अलावा 75GB अतिरिक्त डाटा मिलता है। वैधता को देखते हुए इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 64Kbps तक स्पीड हो जाती है। वॉयस कॉलिंग के लिए जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। एसएमएस के लिए इस  प्लान में रोजाना 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन और Vi Movies & TV VIP एक्सेस दिया जाता है। इस  प्लान में रात 12 बजे से लेकर सुबर 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा मिलता है। वहीं सोम-शुक्र तक बचा हुआ डाटा वीकेंड पर इस्तेमाल हो सकता है। वहीं 2GB डाटा तक हर महीने बैकअप मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  2. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  5. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  6. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  8. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  9. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  10. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »