Airtel के प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज हुए महंगे, सबसे सस्‍ता प्‍लान 56 रुपये बढ़ा

Airtel : एयरटेल ने 99 रुपये वाले एंट्री पैक को बंद कर दिया है। इस रिचार्ज प्‍लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 200MB डेटा दिया जा रहा था।

Airtel के प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज हुए महंगे, सबसे सस्‍ता प्‍लान 56 रुपये बढ़ा

Airtel : हरियाणा (B सर्कल) और ओडिशा (C सर्कल) में एयरटेल के एंट्री लेवल रिचार्ज की कीमत अब 155 रुपये हो गई है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने अपने दो प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान के दाम बढ़ाए
  • शुरुआती रिचार्ज प्‍लान अब 56 रुपये तक महंगा हुआ
  • यह बढ़ोतरी हरियाणा और ओडिशा सर्कल में हुई है
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनियां बीते कुछ वर्षों से हर साल अपने रिचार्ज प्‍लान्‍स को महंगा कर रही हैं। एयरटेल (Airtel), जियो (Jio) और वोडा-आइडिया (Vi) कुछ दिनों में अंतराल में अपने टैरिफ प्‍लान्‍स की कीमतों में बढ़ोतरी करके यह जाहिर कर देती हैं कि इस मामले में वह एकसाथ हैं। इससे लोगों के पास कोई विकल्‍प भी नहीं बचता। अब Airtel ने फ‍िर अपने रिचार्ज प्‍लान्‍स को महंगा किया है। कंपनी ने अपने दो प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान की कीमत को करीब 57 फीसदी तक बढ़ाया है। एयरटेल का शुरुआती रिचार्ज प्‍लान अब 56 रुपये तक महंगा हो गया है।  

टेलीकॉमटॉक ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि Airtel के रिचार्ज प्लान्‍स की कीमतों में यह बढ़ोतरी हरियाणा (B सर्कल) और ओडिशा (C सर्कल) में की गई है। दोनों ही सर्कलों में कंपनी ने अपने एंट्री लेवल पैक को महंगा कर दिया है। एयरटेल ने 99 रुपये वाले एंट्री पैक को बंद कर दिया है। इस रिचार्ज प्‍लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 200MB डेटा दिया जा रहा था। 

हरियाणा (B सर्कल) और ओडिशा (C सर्कल) में एयरटेल के एंट्री लेवल रिचार्ज की कीमत अब 155 रुपये हो गई है। कंपनी इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉल, 1 जीबी डेटा और 300SMS के फायदे ऑफर कर रही है। इस प्‍लान के खत्‍म होने के साथ ही एयरटेल के सभी प्‍लान अब अनलिमिटेड वॉइस कॉल वाले हो गए हैं, जैसे रिलायंस जियो के हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा (बी सर्कल) और ओडिशा (सी सर्कल) में यह कदम कंपनी ने काफी सोच-समझकर उठाया है। मौजूदा रिचार्ज सिर्फ 2जी ग्राहकों को ज्‍यादा बेचा जा रहा है। इससे 4G कंस्‍यूमर्स को ज्‍यादा असर नहीं होगा। 

कंपनी ने हाल ही में 199 रुपये वाले किफायती प्लान को फिर से पेश किया है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कुल डाटा 3GB मिलता है और इसकी वैधता 30 दिनों तक है। यह प्लान अब एयरटेल इंडिया साइट पर उपलब्ध है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी मिलती हैं। Airtel के इस प्लान में 300 SMS मिलते हैं, जिसमें प्रति दिन अधिकतम 100 मुफ्त एसएमएस का इस्तेमाल हो सकता है। इस लिमिट के बाद प्रति एसएमएस 1 रुपये और 1.5 प्रति एसटीडी एसएमएस चार्ज लगेगा। अन्य फायदों के तौर पर इसमें Wynk Music फ्री मेंबरशिप और फ्री Hellotunes मिलती हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  3. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  6. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  8. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  9. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  10. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »