Jio पर 400 रुपये से भी कम में पाएं 3 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा

हम आपके लिए तीन महीने की वैधता वाले Jio के सबसे किफायती प्रीपेड प्लान लेकर आए हैं, जिनकी शुरुआत 395 रुपये से होती है।

Jio पर 400 रुपये से भी कम में पाएं 3 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा

Photo Credit: Unsplash/Jonas Leupe

Jio के 395 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

ख़ास बातें
  • Jio 84 दिनों की वैधता के साथ 4 प्रीपेड प्लान की पेशकश करती है।
  • Jio के 395 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
  • Jio के 719 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता दी जाती है।
विज्ञापन
हर महीने रिचार्ज के झंझट से छुटाकारा पाना चाहते हैं तो हम आपके लिए तीन महीने की वैधता वाले Jio के सबसे किफायती प्रीपेड प्लान लेकर आए हैं, जिनकी शुरुआत 395 रुपये से होती है। जियो का सबसे सस्ता प्लान 400 रुपये से भी कम कीमत में तीन महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा प्रदान करता है। यहां हम आपको जियो के चार प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं जो कि 84 दिनों की वैधता प्रदान करते हैं।

Jio के 395 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। डाटा बेनिफिट्स की बात की जाए तो इस प्लान में 6GB हाई स्पीड डाटा दिया जाता है, जिसके बाद स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। इस प्लान में अनलिमिटेड डाटा का लाभ मिलता है। एसएमएस की बात करें तो यह प्लान 1000 SMS प्रदान करता है। अन्य फायदों के तौर पर इस प्लान में जियो ऐप्स का मुफ्त एक्सेस मिलता है। इस प्लान में 84 दिनों की वैधता दी जाती है।

Jio के 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड डाटा मिलता है, जिसमें 84 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 1.5GB हाई स्पीड डाटा शामिल है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान करता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने पर 64 Kbps तक स्पीड हो जाती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में डेली 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में Jio ऐप्स का फ्री एक्सेस दिया जाता है। 

Jio के 719 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता दी जाती है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। डाटा बेनिफिट्स की बात की जाए तो इस प्लान में 2GB हाई स्पीड डाटा दिया जाता है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में डेली 100 SMS मिलते हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने पर 64 Kbps तक स्पीड हो जाती है। इस प्लान में Jio ऐप्स का फ्री एक्सेस दिया जाता है। 

Jio के 1,199 रुपये वाले प्लान में रोजाना 3GB हाई स्पीड डाटा मिलता है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में डेली 100 SMS मिलते हैं। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 84 दिनों की वैधता दी जाती है। यह प्लान Jio ऐप्स का मुफ्त एक्सेस प्रदान करता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  4. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  7. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  8. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  10. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »