• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio की 5G सर्विस और JioPhone 5G एक ही दिन होंगे लॉन्‍च! इस तारीख को हो सकते हैं कई बड़े ऐलान

Jio की 5G सर्विस और JioPhone 5G एक ही दिन होंगे लॉन्‍च! इस तारीख को हो सकते हैं कई बड़े ऐलान

5G रोलआउट के पहले चरण के सितंबर में शुरू होने की उम्मीद के साथ कंपनी इस इवेंट में 5G रोलआउट का ऐलान कर सकती है।

Jio की 5G सर्विस और JioPhone 5G एक ही दिन होंगे लॉन्‍च! इस तारीख को हो सकते हैं कई बड़े ऐलान

हाल ही में पूरी हुई 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में जियो सबसे ज्यादा खर्च करने वाली कंपनी थी।

ख़ास बातें
  • पहले चरण में 13 शहरों से 5जी सेेवाओं की होगी शुरुआत
  • जियो का 5जी फोन 9 से 12 हजार की रेंज में आ सकता है
  • कंपनी इसके लिए शानदार फाइनेंस ऑप्‍शंस भी ला सकती है
विज्ञापन
जियो (Jio) की 5G सर्विस और JioPhone 5G को रिलायंस की अपकमिंग एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने 29 अगस्त को अपनी 45वीं AGM आयोजित करने की योजना बनाई है। इस आयोजन के दौरान कंपनी के रिटेल से लेकर O2C बिजनेसेज तक के लिए कई घोषणाओं की उम्मीद की जा रही है। हालांकि सबसे अहम घोषणा JioPhone 5G के साथ-साथ Jio 5G सर्विस की लॉन्चिंग को लेकर हो सकती है। Reliance Jio हाल ही में भारत की 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में सबसे अधिक खर्च करने वाली कंपनी के रूप में उभरी थी। कहा जाता है कि उसने कथित तौर पर 11 अरब डॉलर (लगभग 87,000 करोड़ रुपये) की एयरवेव खरीदीं। दूरसंचार विभाग (DoT) ने कन्‍फर्म किया है कि दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम जैसे 13 शहरों में सबसे पहले हाई-स्पीड 5G सेवाओं की शुरुआत होगी। 

रिलायंस 29 अगस्त को AGM 2022 कॉन्‍फ्रेंस की मेजबानी करेगी। 5G रोलआउट के पहले चरण के सितंबर में शुरू होने की उम्मीद के साथ कंपनी इस इवेंट में 5G रोलआउट का ऐलान कर सकती है। हाल ही में पूरी हुई 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में जियो सबसे ज्यादा खर्च करने वाली कंपनी थी। जियो ने 11 अरब डॉलर (करीब 87,000 करोड़ रुपये) कीमत की एयरवेव खरीदी हैं।

भारत में 5G सर्विसेज की शुरुआत बेहद नजदीक आ गई है। माना जा रहा है कि रिलायंस, AGM 2022 कॉन्‍फ्रेंस के दौरान भारत में किफायती JioPhone 5G को लॉन्च कर सकती है। एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन 9,000 से 12,000 रुपये के प्राइस टैग में आ सकता है। फाइनेंसिंग ऑप्‍शंस के साथ इसकी कीमत में और गिरावट आने की उम्मीद है।

JioPhone 5G के Android 11 (Go Edition) पर चलने की उम्मीद है। कहा जाता है कि इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसे स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर के साथ पैक किया जा सकता है, जिसे कम से कम 4GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। 

इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें ऑटोफोकस लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। JioPhone 5G के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमराा दिए जाने की उम्‍मीद है। कहा जाता है कि JioPhone 5G में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »