• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Jio 5G फोन 5000mAh बैटरी, 4GB रैम, 13MP कैमरा के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च! BIS पर हुआ स्पॉट

Jio 5G फोन 5000mAh बैटरी, 4GB रैम, 13MP कैमरा के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च! BIS पर हुआ स्पॉट

Jio Phone 5G : कहा जा रहा है कि Jio Phone 5G में 6.5 इंच का HD+ LCD डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा, जो 90 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Jio 5G फोन 5000mAh बैटरी, 4GB रैम, 13MP कैमरा के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च! BIS पर हुआ स्पॉट

Jio Phone 5G : एंड्रॉयड 12 पर चलने वाले इस स्‍मार्टफोन में प्रगतिओएस नाम की जियो के लेयर होगी, जिसे भारतीय कंस्‍यूमर्स को ध्‍यान में रखकर तैयार किया गया है।

ख़ास बातें
  • इस स्‍मार्टफोन को BIS पर देखा गया है
  • भारतीय मार्केट में जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • सबसे सस्‍ता 5G स्‍मार्टफोन हो सकता है
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Jio) के पहले 5G स्‍मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। Jio Phone 5G के नाम से चर्चाएं बटोरने वाले इस अपकमिंग स्‍मार्टफोन को लेकर आए दिन नई जानकारी सामने आती रहती है। पहले कहा गया था कि यह फोन दिवाली के आसपास लॉन्‍च किया जाएगा। लोग इंतजार ही करते रह गए। हाल में यह स्‍मार्टफोन कई लिस्टिंग साइट्स पर देखा गया, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि Jio Phone 5G को बहुत जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है। अब इस स्‍मार्टफोन को Bureau of Indian Standards (BIS) वेबसाइट पर स्‍पॉट किया गया है। इसका मतलब है कि भारतीय मार्केट में यह डिवाइस जल्‍द दस्‍तक दे सकती है। 

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडल नंबर LS1654QB5 के साथ एक डिवाइस को BIS डेटाबेस पर लिस्ट किया गया है। फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस को लेकर जानकारियां पहले से सामने आती रही हैं। कहा जा रहा है कि Jio Phone 5G में 6.5 इंच का HD+ LCD डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा, जो 90 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। एंड्रॉयड 12 पर चलने वाले इस स्‍मार्टफोन में प्रगतिओएस नाम की जियो के लेयर होगी, जिसे भारतीय कंस्‍यूमर्स को ध्‍यान में रखकर तैयार किया गया है। 

हाल में इस स्‍मार्टफोन को गीकबेंच पर भी स्‍पॉट किया गया था। गीकबेंच लिस्टिंग बताती है कि Jio Phone 5G का मॉडल नंबर LS1654QB5 है। इसमें ऑक्‍टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। प्रोसेसर को Adreno 619 GPU का सपोर्ट है। कहा जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 480+ SoC है, जो क्वालकॉम का शुरुआती 5G प्रोसेसर है। 

हालांक‍ि पहले से ही यह कहा जा रहा था कि Jio Phone 5G में स्नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर दिया जाएगा। लिस्टिंग बताती है कि जियो के 5जी स्‍मार्टफोन में 4जीबी रैम दी जाएगी। अनुमान है कि फोन 64 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज के साथ आएगा।  

कहा जा रहा है कि यह स्‍मार्टफोन भारत में आने वाला सबसे सस्‍ता स्‍मार्टफोन होगा, जिसे 10 हजार रुपये से कम की कीमत में पेश किया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »