सायबर पुलिस ने दी 5G SIM फ्रॉड से बचने की चेतावनी

पुलिस ने लोगों से किसी टेलीकॉलर को वन-टाइम पासवर्ड (OTP) नहीं बताने के लिए कहा है क्योंकि इससे उनके बैंक एकाउंट से रकम निकाली जा सकती है

सायबर पुलिस ने दी 5G SIM फ्रॉड से बचने की चेतावनी

पुलिस ने लोगों से किसी टेलीकॉलर को OTP नहीं बताने के लिए कहा है

ख़ास बातें
  • SIM अपग्रेड करने के बहाने से लोगों के साथ अपराधी फ्रॉड कर सकते हैं
  • गुरूग्राम में फ्रॉड के ऐसे मामले हुए हैं
  • कुछ राज्यों में पुलिस को इस तरह से धोखाधड़ी की शिकायतें मिल रही हैं
विज्ञापन
देश में 5G सर्विसेज के लॉन्च के साथ ही इससे जुड़े फ्रॉड के मामलों की आशंका भी है। गुरूग्राम में सायबर पुलिस सेल ने शहर के लोगों को ऐसे सायबर अपराधियों से बचने की सलाह दी है जो उनके SIM कार्ड को अपग्रेड करने के बहाने से उनके साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं।

पुलिस ने लोगों से किसी टेलीकॉलर को वन-टाइम पासवर्ड (OTP) नहीं बताने के लिए कहा है क्योंकि इससे उनके बैंक एकाउंट से रकम निकाली जा सकती है। गुरूग्राम उन आठ शहरों में शामिल है जहां पहले फेज में 5G सर्विसेज शुरू की गई हैं। बहुत से राज्यों में पुलिस को ऐसी शिकायतें मिल रही हैं जिनमें मोबाइल फोन पर आए लिंक को क्लिक करने पर उनके बैंक एकाउंट से रकम निकाल ली गई। गुरूग्राम में पुलिस की टीमें इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कॉलेजों, मॉल्स, ग्राम पंचायतों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जा रही हैं। गुरूग्राम में कुछ लोग ऐसे सायबर अपराधियों का निशाना बने हैं जिन्होंने उनके SIM को अपग्रेड करने के बहाने से धोखाधड़ी की है। 

Reliance Jio ने दिल्ली सहित चार शहरों में 5G सर्विसेज का चार शहरों में बीटा ट्रायल शुरू कर दिया है। इसमें यूजर्स को 1Gbps से अधिक की डाउनलोड स्पीड मिल रही है। कंपनी ने बताया कि ट्रायल के दौरान 5G सर्विसेज केवल निमंत्रण के आधार पर उपलब्ध होंगी। अन्य शहरों के लिए भी कंपनी जल्द ही इस हाई-स्पीड नेटवर्क का ट्रायल शुरू करेगी। यूजर्स को शहर में नेटवर्क कवरेज के पूरा होने तक ट्रायल में ये सर्विसेज मिलती रहेंगी। 

यूजर्स को रिलायंस जियो के SIM को बदलने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी सभी हैंडसेट ब्रांड्स के साथ उनके 5G हैंडसेट्स को रिलायंस जियो की इन सर्विसेज के लिए सक्षम बनाने पर काम कर रही है। हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने देश भर में 5G नेटवर्क पर लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का खर्च करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो इंफोकॉम ने देश में सबसे तेजी से 5G कनेक्टिविटी शुरू करने की एक महत्वकांक्षी योजना बनाई है। प्रमुख शहरों में इस नेटवर्क की शुरुआत के बाद हर महीने इसकी कवरेज बढ़ाई जाएगी। अंबानी ने बताया था, "हम अपने वायरलेस और वायरलाइन एसेट्स का इस्तेमाल देश भर में फाइबर क्वालिटी वाले ब्रॉडबैंड को पहुंचाने के लिए करेंगे।"  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »