• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Reliance Jio ने 1Gbps से अधिक की डाउनलोड स्पीड के साथ 4 शहरों में शुरू किया 5G का ट्रायल

Reliance Jio ने 1Gbps से अधिक की डाउनलोड स्पीड के साथ 4 शहरों में शुरू किया 5G का ट्रायल

इन चार शहरों के अलावा अन्य शहरों के लिए भी कंपनी जल्द ही इस हाई-स्पीड नेटवर्क का ट्रायल शुरू करेगी

Reliance Jio ने 1Gbps से अधिक की डाउनलोड स्पीड के साथ 4 शहरों में शुरू किया 5G का ट्रायल

दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में हाई-स्पीड नेटवर्क का ट्रायल शुरू किया गया है

ख़ास बातें
  • ट्रायल के दौरान 5G सर्विसेज केवल निमंत्रण के आधार पर उपलब्ध होंगी
  • अन्य शहरों के लिए भी कंपनी जल्द ही इस नेटवर्क का ट्रायल शुरू करेगी
  • यूजर्स को रिलायंस जियो के SIM को बदलने की जरूरत नहीं होगी
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने 5G सर्विसेज का चार शहरों में बीटा ट्रायल शुरू कर दिया है। इन शहरों में दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता और वाराणसी शामिल हैं। इसमें यूजर्स को 1Gbps से अधिक की डाउनलोड स्पीड मिल रही है। कंपनी ने बताया कि ट्रायल के दौरान 5G सर्विसेज केवल निमंत्रण के आधार पर उपलब्ध होंगी।

राजधानी में चाणक्यपुरी में यूजर्स को 1Gbps से अधिक की इंटरनेट स्पीड मिली है। रिलायंस जियो ने कहा कि जल्द ही पूरे शहर में लोगों को 5G सर्विसेज मिलनी शुरू हो जाएंगी। दिल्ली में एक यूजर ने बताया कि वह इस सर्विस में मिल रही इंटरनेट स्पीड से संतुष्ट हैं। उनका कहना था कि महामारी के दौरान कारोबारियों और छात्रों सहित बड़ी संख्या में यूजर्स इंटरनेट बेस से जुड़े थे और ऐसे लोगों को 5G सर्विसेज से मदद मिलेगी। इन चार शहरों के अलावा अन्य शहरों के लिए भी कंपनी जल्द ही इस हाई-स्पीड नेटवर्क का ट्रायल शुरू करेगी। यूजर्स को शहर में नेटवर्क कवरेज के पूरा होने तक ट्रायल में ये सर्विसेज मिलती रहेंगी। 

यूजर्स को रिलायंस जियो के SIM को बदलने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी सभी हैंडसेट ब्रांड्स के साथ उनके 5G हैंडसेट्स को रिलायंस जियो की इन सर्विसेज के लिए सक्षम बनाने पर काम कर रही है। हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने देश भर में 5G नेटवर्क पर लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का खर्च करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो इंफोकॉम ने देश में सबसे तेजी से 5G कनेक्टिविटी शुरू करने की एक महत्वकांक्षी योजना बनाई है। अक्टूबर में प्रमुख शहरों में इस नेटवर्क की शुरुआत के बाद हर महीने इसकी कवरेज बढ़ाई जाएगी। अंबानी ने बताया था, "हम अपने वायरलेस और वायरलाइन एसेट्स का इस्तेमाल देश भर में फाइबर क्वालिटी वाले ब्रॉडबैंड को पहुंचाने के लिए करेंगे।" 

हाल ही में हुई स्पेक्ट्रम की नीलामी में रिलायंस जियो ने लगभग 11 अरब डॉलर का स्पेक्ट्रम हासिल किया था। यह इस नीलामी में सबसे अधिक खर्च करने वाली कंपनी थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले सप्ताह 5G सर्विसेज लॉन्च की थी। इससे देश में मोबाइल फोन्स पर हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा। मोदी ने कहा था कि देश के लोगों को टेलीकॉम इंडस्ट्री की ओर से 5G के तौर पर एक शानदार उपहार मिल रहा है।   
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  3. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »