चाइनीज टेलीकॉम कंपनी Huawei पर भारत में टैक्स चोरी करने का आरोप

वित्त मंत्रालय ने कंपनी की पहचान बताए बिना कहा कि एक बड़ा टेलीकॉम ग्रुप पिछले महीने इनकम टैक्स के छापों के दौरान टैक्स क्लेम पर उपयुक्त जानकारी देने में नाकाम रहा

चाइनीज टेलीकॉम कंपनी Huawei पर भारत में टैक्स चोरी करने का आरोप

सरकार ने 5G सर्विसेज के ट्रायल से Huawei को बाहर रखा है

ख़ास बातें
  • इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पिछले महीने Huawei के परिसरों पर छापे मारे थे
  • अधिकारियों ने खातों और कंपनी के रिकॉर्ड्स की जांच की थी
  • अमेरिका सहित कुछ अन्य देशों में भी Huawei पर प्रतिबंध लगे हैं
विज्ञापन
चीन की टेलीकॉम इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी Huawei को भारत में टैक्स चोरी का दोषी पाया गया है। सरकार के एक सूत्र ने गुरुवार को Reuters को बताया कि कंपनी ने अपनी टैक्सेबल इनकम को घटाने के लिए खातों में गड़बड़ी की थी। वित्त मंत्रालय ने कंपनी की पहचान बताए बिना कहा कि एक बड़ा टेलीकॉम ग्रुप पिछले महीने इनकम टैक्स के छापों के दौरान टैक्स क्लेम पर उपयुक्त जानकारी देने में नाकाम रहा।

इस बारे में Huawei के प्रवक्ता ने टिप्पणी नहीं की है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पिछले महीने टैक्स चोरी की जांच में Huawei के परिसरों पर छापे मारे थे। इनमें कंपनी के दिल्ली, गुरूग्राम और बेंगलुरु में परिसर शामिल थे। सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने वित्तीय दस्तावेजों, खातों और कंपनी के रिकॉर्ड्स की जांच की थी। इनमें Huawei के भारत और विदेश में बिजनेस से जुड़ी ट्रांजैक्शंस की जांच शामिल थी। कुछ रिकॉर्ड्स को जब्त भी किया गया था। हालांकि, कंपनी का कहना था कि देश में उसका बिजनेस कानून का पालन करता है। कंपनी ने एक बयान में कहा था, "Huawei को विश्वास है कि देश में हमारा बिजनेस सभी कानूनों और नियमों का पालन करता है। हम अधिक जानकारी के लिए संबंधित सरकारी डिपार्टमेंट्स से संपर्क करेंगे और नियमों के अनुसार जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा।" 

सरकार ने 5G सर्विसेज के ट्रायल से Huawei को बाहर रखा है। हालांकि, टेलीकॉम कंपनियों को उनके पुराने एग्रीमेंट्स के तहत नेटवर्क को मेंटेन करने के लिए Huawei और ZTE से टेलीकॉम इक्विपमेंट खरीदने की अनुमति दी गई है। हालांकि, टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर पर नेशनल सिक्योरिटी डायरेक्टिव के तहत टेलीकॉम कंपनियों को Huawei और ZTE के साथ कोई नया बिजनेस एग्रीमेंट करने से पहले सरकार से स्वीकृति लेने की जरूरत होगी। टैक्स डिपार्टमेंट ने पिछले वर्ष Xiaomi और Oppo जैसी चाइनीज हैंडसेट कंपनियों के खिलाफ छापे मारे थे। डिपार्टमेंट ने इनमें देश के टैक्स कानून और रेगुलेशंस का उल्लंघन कर 6,500 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध इनकम का पता लगने का दावा किया था। 

इससे पहले अमेरिका सहित कुछ अन्य देशों में भी Huawei पर प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। ये प्रतिबंध सुरक्षा को खतरे की आशंका के कारण लगे थे। Huawei कई बड़ी टेलीकॉम कंपनियों को इक्विपमेंट की सप्लाई करती है। Huawei पर बंदिशें लगने का फायदा नोकिया जैसी अन्य टेलीकॉम इक्विपमेंट कंपनियों को मिला है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Telecom, Equipment, Tax, Government, Regulations, Investigation, raid, Huawei
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  9. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  10. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »