• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 15 सेकेंड में कूलिंग करता है Xiaomi का नया AC, 3 हॉर्सपावर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

15 सेकेंड में कूलिंग करता है Xiaomi का नया AC, 3 हॉर्सपावर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

इसमें 115 डिग्री का वाइड एंगल स्वीप फंक्शन है। यह हवा को 16 मीटर दूर तक फेंक सकता है।

15 सेकेंड में कूलिंग करता है Xiaomi का नया AC, 3 हॉर्सपावर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: MSN

Mijia Powerful Wind Ultra 3HP AC बिल्ट-इन 3 हॉर्सपावर सिस्टम से लैस किया गया है।

ख़ास बातें
  • दावा है कि यह मात्र 15 सेकेंड में ही कूलिंग कर सकता है।
  • इसमें 11,000W की कूलिंग कैपिसिटी दी गई है।
  • एसी में 25.1cc का डुअल सिलेंडर लगा है।
विज्ञापन

Xiaomi ने नया स्टैंडिंग एयर कंडीशनर लॉन्च किया है जो कि कंपनी का Mijia Powerful Wind Ultra 3HP AC है। शाओमी ने कहा है कि यह हाई कैपिसिटी क्लाइमेट कंट्रोल यूनिट है। दावा है कि यह मात्र 15 सेकेंड में ही कूलिंग कर सकता है। इसमें 3 हॉर्सपावर का सिस्टम है जो खासतौर पर बड़े कमरों में कूलिंग के लिए बना है। एसी में 25.1cc का डुअल सिलेंडर लगा है। इसमें डुअल-रो प्योर कॉपर इवेपोरेटर और कंडेंसर का इस्तेमाल किया गया है। यह हाई आउटपुट एसी है। इसमें 11,000W की कूलिंग कैपिसिटी दी गई है। जबकि 16,000W की हीटिंग कैपिसिटी दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Mijia Powerful Wind Ultra 3HP AC Price

Mijia Powerful Wind Ultra 3HP AC को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। इसकी कीमत 5,999 युआन (लगभग 84,000 रुपये) है। यह शाओमी के स्टैंडर्ड रिटेल स्टोर और ऑनलाइन स्टोर, JD.com पर खरीद के लिए उपलब्ध है। 

Mijia Powerful Wind Ultra 3HP AC Specifications

Mijia Powerful Wind Ultra 3HP AC बिल्ट-इन 3 हॉर्सपावर सिस्टम से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि 140Hz के हाई फ्रिक्वेंसी मोड में यह 15 सेकेंड के अंदर ही कूलिंग करना शुरू कर देता है। यह 30 सेकेंड के अंदर हीटिंग दे सकता है। इसमें 11,000W की कूलिंग कैपिसिटी दी गई है। जबकि 16,000W की हीटिंग कैपिसिटी दी गई है। एसी में 25.1cc का डुअल सिलेंडर लगा है। इसमें डुअल-रो प्योर कॉपर इवेपोरेटर और कंडेंसर का इस्तेमाल किया गया है। 

एसी में डुअल साइनवेव मोटर लगी हैं। यह 1800 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा एयरफ्लो दे सकता है। इसमें 115 डिग्री का वाइड एंगल स्वीप फंक्शन है। यह हवा को 16 मीटर दूर तक फेंक सकता है। इसकी APF रेटिंग 4.90 है। यह एनर्जी सेविंग डिवाइस है जो प्रति वर्ष 660kWh तक बिजली की बचत कर सकता है। यह विषम मौसमी परिस्थितियों में भी काम कर सकता है। कंपनी के अनुसार इसे -35°C से 65°C के बीच काम करने की क्षमता के साथ बनाया गया है। यह एसी कंपनी के स्मार्ट होम सिस्टम HyperOS Connect के साथ पेअर हो सकता है। जिसके तहत इसमें कई तरह के कंट्रोल फंक्शन भी मिल जाते हैं। इसके अलावा इसमें ITO टच डिस्प्ले भी दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  5. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  6. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  7. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  9. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  10. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »