Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च होगा 50MP के 4 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ

Motorola Edge 70 Pro+ में 6,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है। इसके साथ में कंपनी ने 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।

Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च होगा 50MP के 4 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ

Photo Credit: Flipkart

Motorola Edge 70 Pro+ का भारत में लॉन्च 4 जून को होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया गया है।
  • Motorola Edge 70 Pro+ में 6,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है।
विज्ञापन

Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। फोन के लॉन्च में केवल 3 दिन का समय शेष रह गया है। लॉन्च से पहले फोन सुर्खियों में है। मिडरेंज फोन में कई आकर्षक फीचर हैं जो चर्चा का विषय बने हुए हैं। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के सभी मेन फीचर्स का खुलासा कर दिया है। फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है। डिवाइस में 6500mAh की बैटरी होगी। इसके साथ ही कैमरा सेटअप भी खास होने वाला है। आइए Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च से पहले जानते हैं इस फोन के बारे में सबकुछ। 

Motorola Edge 70 Pro+ Launch Event

Motorola Edge 70 Pro+ का भारत में लॉन्च 4 जून को होने जा रहा है। कंपनी इस फोन को Flipkart के माध्यम से लॉन्च करने जा रही है। 4 जून को दोपहर 12 बजे फोन से पर्दा उठाया जाएगा। Motorola Edge 70 Pro+ के लिए एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट Flipkart पर LIVE हो चुकी है। फोन को कंपनी Pantone Chicory Coffee, Pantone Zinfandel, और Pantone Stormy Sea जैसे कलर शेड्स में पेश करने वाली है। फोन के सभी मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो चुका है। 

Motorola Edge 70 Pro+ Specifications

Display

Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट है। यह 96.8 % स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आता है। इसमें 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह HDR10+ को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 100% DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट यहां दिया गया है। कंपनी ने सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया है। 

Processor

Edge 70 Pro+ में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट मिलने वाला है। इसके साथ में कंपनी ने 12GB तक LPDDR5X RAM दी है और 512GB की UFS 4.1 स्टोरेज पेअर की है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आने वाला है। इसके साथ कंपनी 3 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स, और पांच साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट्स देने वाली है। 

Battery

Motorola Edge 70 Pro+ में 6,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है। इसके साथ में कंपनी ने 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। फोन में वायरलैस चार्जिंग फीचर भी होगा और रीवर्स वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने वाला है। 

Camera

Motorola Edge 70 Pro+ में 50MP का मेन कैमरा मिलने वाला है जिसमें LYTIA 710 सेंसर होगा। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। साथ में कंपनी ने 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया है। वहीं, तीसरा कैमरा एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ आने वाला है जिसमें 50MP सेंसर होगा। यह 3.5x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। फोन में सेल्फी के लिए भी कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया है। यानी कुल मिलाकर फोन में 50 मेगापिक्सल के चार कैमरा मिलने वाले हैं। 

Durability

Edge 70 Pro+ को कंपनी ने कई तरह से मजबूती प्रदान की है। फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिलता है। इसके अलावा इसमें डस्ट और वाटर रसिस्टेंस फीचर भी है जिसके लिए फोन में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। फोन में बेहतर साउंड के लिए कंपनी ने Dolby Atmos सपोर्ट भी दिया है। 

Dimensions

Motorola Edge 70 Pro+ एक स्लिम फोन है। इसकी मोटाई केवल 7.34mm बताई गई है। कंपनी के सबसे पतले स्मार्टफोन्स में से यह बताया जा रहा है। फोन हल्का भी है और वजन केवल 190 ग्राम बताया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च होगा 50MP के 4 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  2. हवाई जहाज जितने बड़े 2 एस्टरॉयड आज आ रहे पृथ्वी के पास!
  3. 15 सेकेंड में कूलिंग करता है Xiaomi का नया AC, 3 हॉर्सपावर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  4. 35 हजार सस्ता मिल रहा Nothing का ये धांसू फोन, 50MP के 3 कैमरा, सबसे गजब डील
  5. Tesla ने भारत में लॉन्च किया मॉडल Y का प्रीमियम RWD वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  6. iPhone 18 Pro चार रंगों में आएगा! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा
  7. सबसे सस्ता! Vodafone Idea दे रही 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट वाले धांसू प्लान
  8. Vivo के पहले ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च, 75 घंटे की बैटरी, 58dB ANC फीचर से लैस
  9. Vivo S60, S60 Vitality Edition लेटेस्ट फोन लॉन्च हुए 7200mAh बैटरी, 16GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. 55 घंटे बैटरी, 55dB ANC फीचर के साथ Vivo TWS 5e ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »