• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL की सर्विस में सुधार की तैयारी, अप्रैल में लिया जाएगा कस्टमर्स से फीडबैक

BSNL की सर्विस में सुधार की तैयारी, अप्रैल में लिया जाएगा कस्टमर्स से फीडबैक

हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि BSNL के 4G नेटवर्क को जून से 5G पर अपग्रेड किया जाएगा

BSNL की सर्विस में सुधार की तैयारी, अप्रैल में लिया जाएगा कस्टमर्स से फीडबैक

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से BSNL को कड़ी टक्कर मिल रही है

ख़ास बातें
  • BSNL के 4G नेटवर्क को जून से 5G पर अपग्रेड किया जाएगा
  • कंपनी के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है
  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने तेजी से अपने 5G नेटवर्क का दायरा बढ़ाया है
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपनी सर्विसेज को बेहतर बनाने की तैयारी की है। इसके लिए BSNL ने अप्रैल को 'कस्टमर सर्विस मंथ' के तौर पर निर्धारित किया है। इसमें पूरे देश में कंपनी की सर्विसेज का इस्तेमाल करने वाले कस्टमर्स से फीडबैक लेकर उनके एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने की कोशिश होगी। 

BSNL ने एक स्टेटमेंट में बताया, "कंपनी के सभी सर्कल और यूनिट्स इस अभियान में हिस्सा लेंगे।" इसका उद्देश्य मोबाइल नेटवर्क की क्वालिटी में सुधार करना, फाइबर ब्रॉडबैंड (FTTH) की विश्वसनीयता को बढ़ाना और कस्टमर्स की शिकायतों का जल्द समाधान करना है। अप्रैल में BSNL की वेबसाइट, सोशल मीडिया चैनल्स और अन्य जरियों से कस्टमर्स से फीडबैक लिया जाएगा। इसके बाद इस फीडबैक की BSNL के चेयरमैन, Robert J Ravi की ओर से समीक्षा की जाएगी। BSNL के 4G नेटवर्क को जून से 5G पर अपग्रेड किया जाएगा। कंपनी की जून तक लगभग एक लाख 4G साइट्स लॉन्च करने की योजना है। इनमें से लगभग 89,000 4G साइट्स इंस्टॉल की जा चुकी हैं। कंपनी के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। 

हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि BSNL के 4G नेटवर्क को जून से 5G पर अपग्रेड किया जाएगा। दुनिया में भारत पांच ऐसे देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने अपनी 4G टेक्नोलॉजी को डिवेलप किया है। सरकार का लक्ष्य इस एक्सपर्टाइज का 5G तक विस्तार करने का है। हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से BSNL को 4G नेटवर्क के एक्सपैंशन के लिए 6,000 करोड़ रुपये की फंडिंग को स्वीकृति दी गई थी। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी की सब्सिडियरी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड ( MTNL) के 4G नेटवर्क के लिए भी किया जाएगा। दिल्ली और मुंबई में टेलीकॉम सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली  MTNL का कंट्रोल BSNL के पास है। 

कंपनी के नेटवर्क के 5G पर अपग्रेड के लिए लगभग दो अरब डॉलर के टेलीकॉम इक्विपमेंट के कॉन्ट्रैक्ट में विदेशी कंपनियों को भी बिड देने की अनुमति दी जा सकती है। अगर कंपनी के 5G नेटवर्क पर अपग्रेड के लिए विदेशी टेलीकॉम इक्विपमेंट कंपनियों को शामिल किया जाता है तो यह सरकार के रुख में बड़ा परिवर्तन होगा। BSNL को 5G मोबाइल सर्विसेज नहीं होने की वजह से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबला करने में मुश्किल हो रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »