BSNL ने बढ़ाई 4G नेटवर्क की रफ्तार, 83,000 से ज्यादा साइट्स हुई इंस्टॉल

हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से BSNL को 4G नेटवर्क के एक्सपैंशन के लिए 6,000 करोड़ रुपये की फंडिंग को स्वीकृति दी गई है

BSNL ने बढ़ाई 4G नेटवर्क की रफ्तार, 83,000 से ज्यादा साइट्स हुई इंस्टॉल

इस वर्ष के मध्य तक कंपनी की 5G नेटवर्क को भी लॉन्च करने की योजना है

ख़ास बातें
  • कंपनी का लगभग एक लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने का टारगेट है
  • इस नेटवर्क के लिए कंपनी ने देश में बनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है
  • BSNL को प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 4G नेटवर्क के इंस्टॉलेशन की रफ्तार को बढ़ाया है। कंपनी का लगभग एक लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने का टारगेट है। इस महीने की शुरुआत तक इनमें से 83,629 साइट्स को इंस्टॉल किया गया है। इनमें से 74,000 से अधिक साइट्स कार्य कर रही हैं। इस नेटवर्क के लिए कंपनी ने देश में बनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। 

मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर कम्युनिकेशंस, Pemmasani Chandra Sekhar ने बताया कि 4G नेटवर्क को लॉन्च करने में देरी और कड़ी प्रतिस्पर्धा से कंपनी के रेवेन्यू पर असर पड़ा है। BSNL के कर्मचारियों के लिए वॉलेटरी रिटायरमेंट स्कीम (VRS) की योजना के बारे में चंद्रशेखर ने कहा कि इसके लिए किसी प्रपोजल पर विचार नहीं किया जा रहा है। 

हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से BSNL को 4G नेटवर्क के एक्सपैंशन के लिए 6,000 करोड़ रुपये की फंडिंग को स्वीकृति दी गई है। इस वर्ष के मध्य तक कंपनी की 5G नेटवर्क को भी लॉन्च करने की योजना है। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी की सब्सिडियरी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड ( MTNL) के 4G नेटवर्क के लिए भी किया जाएगा। दिल्ली और मुंबई में टेलीकॉम सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली  MTNL का कंट्रोल BSNL के पास है। BSNL के नेटवर्क के 5G पर अपग्रेड के लिए लगभग दो अरब डॉलर के टेलीकॉम इक्विपमेंट के कॉन्ट्रैक्ट में विदेशी कंपनियों को भी बिड देने की अनुमति मिल सकती है। 

सरकार ने BSNL के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर दिया है। अगर कंपनी के 5G नेटवर्क पर अपग्रेड के लिए विदेशी टेलीकॉम इक्विपमेंट कंपनियों को शामिल किया जाता है तो यह सरकार के रुख में बड़ा बदलाव होगा। BSNL को 5G मोबाइल सर्विसेज नहीं होने की वजह से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबला करने में मुश्किल हो रही है। कंपनी के 4G नेटवर्क को इंस्टॉल करने की जिम्मेदारी सॉफ्टवेयर मेकर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की अगुवाई वाले कंसोर्शियम के पास है। कंपनी के 5G से जुड़े टेंडर की वॉल्यूम का आधा हिस्सा देश की कंपनियों के लिए रिजर्व करने के एक प्रपोजल पर सरकार विचार कर रही है। इस टेंडर के बाकी के हिस्से के लिए बिड देने की विदेशी कंपनियों को अनुमति दी जा सकती है। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  2. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  3. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  4. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  5. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  7. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »