BSNL का प्रमोशनल ऑफर, 599 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 3GB अतिरिक्त डेटा

इस प्लान के साथ कुछ अन्य वैल्यू-ऐडेड सर्विसेज भी मिलती हैं। इनमें Zing म्यूजिक जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन शामिल है

BSNL का प्रमोशनल ऑफर, 599 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 3GB अतिरिक्त डेटा

इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी ने पहली फाइबर बेस्ड इंट्रानेट सर्विस लॉन्च की थी

ख़ास बातें
  • इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है
  • इसमें अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग भी की जा सकती है
  • हाल ही में BSNL ने पहली फाइबर बेस्ड इंट्रानेट सर्विस लॉन्च की थी
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने पिछले कुछ महीनों में लाखों नए सब्सक्राइबर्स हासिल किए हैं। इसके पीछे कंपनी के अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान एक बड़ा कारण हैं। BSNL ने अपने एक प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान पर अतिरिक्त डेटा की पेशकश की है। हालांकि, इसके लिए यूजर्स को BSNL Selfcare ऐप से रिचार्ज करना होगा। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कंपनी ने बताया कि उसके 599 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 3 GB का अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इसमें प्रति दिन 3 GB का डेटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग भी की जा सकती है। इसमें प्रति दिन 100 SMS भी उपलब्ध हैं। इस प्लान के साथ कुछ अन्य वैल्यू-ऐडेड सर्विसेज भी मिलती हैं। इनमें Zing म्यूजिक जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन शामिल है। BSNL के 30 दिनों की वैलिडिटी वाले 299 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ भी समान बेनेफिट्स मिलते हैं। 

इस सप्ताह की शुरुआत में BSNL ने पहली फाइबर बेस्ड इंट्रानेट सर्विस लॉन्च की थी। देश के चुनिंदा क्षेत्रों में इस TV सर्विस को शुरू किया गया है। पिछले महीने BSNL ने अपना नया लोगो और छह नई सुविधाओं को लाने के साथ IFTV कही जाने वाली इस सर्विस को पेश किया था। इस सर्विस के लिए कंपनी के फाइबर-टु-द-होम (FTTH) नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी ने 5G नेटवर्क का ट्रायल भी शुरू कर दिया है। 

इससे पहले कंपनी ने Wi-Fi रोमिंग को भी लॉन्च किया था। इससे BSNL के कस्टमर्स देश भर में कंपनी के हॉटस्पॉट्स पर हाई-स्पीड इंटरनेट को एक्सेस कर सकेंगे। इससे कस्टमर्स की डेटा की कॉस्ट घट जाएगी। नई IFTV सर्विस से मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में BSNL के कस्टमर्स हाई स्ट्रीमिंग क्वालिटी में 500 से अधिक लाइव TV चैनल्स को देख सकेंगे। इसके अलावा यह पे TV कंटेंट और अन्य लाइव TV सर्विसेज की भी पेशकश करेगी। कंपनी ने बताया कि TV स्ट्रीमिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला डेटा कस्टमर्स के डेटा पैक्स से अलग होगा और यह FTTH पैक से नहीं काटा जाएगा। BSNL इस सर्विस के लिए अनलिमिटेड डेटा की पेशकश करेगी। लाइव TV सर्विस कंपनी के FTTH कस्टमर्स को बिना किसी अतिरिक्त कॉस्ट के उपलब्ध कराई जाएगी। 



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »