BSNL ने बनाई 15,000 से ज्यादा 4G साइट्स, 5G नेटवर्क के लॉन्च की तैयारी

हाल ही में टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने X पर BSNL के 5G SIM कार्ड की इमेज शेयर की थी। इससे BSNL की 5G सर्विस के लॉन्च की तैयारी का संकेत मिला था

BSNL ने बनाई 15,000 से ज्यादा 4G साइट्स, 5G नेटवर्क के लॉन्च की तैयारी

कंपनी बाद में इन साइट्स को 5G में कन्वर्ट करने की योजना बना रही है

ख़ास बातें
  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से BSNL को कड़ी चुनौती मिल रही है
  • BSNL की 5G काल का ट्रायल किया गया है
  • रिलायंस जियो और भारती एयरटेल की 5G सर्विस शुरू हो चुकी है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों से घाटे में चल रही सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के कामकाज में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। BSNL ने बताया है कि उसने 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत 15,000 से अधिक 4G साइट्स बनाई हैं। कंपनी बाद में इन साइट्स को 5G में कन्वर्ट करने की योजना बना रही है। 

BSNL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया, "आत्मनिर्भर भारत के तहत 15,000 से अधिक 4G साइट्स बनाने की घोषणा करते हुए गर्व है।" हाल ही में टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने X पर BSNL के 5G SIM कार्ड की इमेज शेयर की थी। इससे स्वदेशी टेक्नोलॉजी के साथ BSNL की 5G सर्विस के लॉन्च की तैयारी का संकेत मिला था। टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने इसकी 5G एनेबल्ड फोन कॉल का ट्रायल भी किया है। 

हाल ही में सिंधिया ने बताया था कि BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ रही है। इसके साथ ही स्वदेशी 4G नेटवर्क तैयार है। इस नेटवर्क को 5G में तब्दील करने के लिए कार्य किया जा रहा है। सिंधिया ने कहा था कि 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत, स्वदेशी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल वाला 4G नेटवर्क तैयार है और कुछ महीनों में BSNL के जरिए इसकी सर्विस पूरे देश में उपलब्ध होगी। उनका कहना था, "Reliance Jio और Bharti Airtel के 4G नेटवर्क लॉन्च करने पर बहुत से लोगों ने पूछा था कि BSNL क्यों नहीं? यह प्रधानमंत्री का संकल्प था कि अगर हमें सरकारी टेलीकॉम कंपनी के नेटवर्क को डिवेलप करना है तो हम चीन या किसी अन्य देश से इक्विपमेंट का इस्तेमाल नहीं करेंगे।" यह फैसला किया गया था कि एक स्वदेशी टेक्नोलॉजी को डिवेलप किया जाएगा। 

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से BSNL को कड़ी चुनौती मिल रही है। रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने लगभग पूरे देश में अपनी 5G सर्विस शुरू कर दी है। इस वजह से पिछले कुछ महीनों में BSNL को बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर्स का नुकसान हो रहा था। हालांकि. पिछले महीने टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से कुछ सब्सक्राइबर्स BSNL के पास शिफ्ट हुए हैं। इससे पहले भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर BSNL की मदद करने का निवेदन किया था।  

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  9. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »