• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • BSNL के बढ़ रहे सब्सक्राइबर्स, स्वदेशी 5G नेटवर्क हो रहा तैयारः टेलीकॉम मिनिस्टर

BSNL के बढ़ रहे सब्सक्राइबर्स, स्वदेशी 5G नेटवर्क हो रहा तैयारः टेलीकॉम मिनिस्टर

टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत, स्वदेशी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल वाला 4G नेटवर्क तैयार है

BSNL के बढ़ रहे सब्सक्राइबर्स, स्वदेशी 5G नेटवर्क हो रहा तैयारः टेलीकॉम मिनिस्टर

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने लगभग पूरे देश में अपनी 5G सर्विस शुरू कर दी है

ख़ास बातें
  • BSNL के लिए प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से चुनौती बढ़ रही है
  • 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत, स्वदेशी टेक्नोलॉजी वाला 4G नेटवर्क तैयार है
  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से कुछ सब्सक्राइबर्स BSNL के पास शिफ्ट हुए हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों से मुश्किलों का सामना कर रही सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के लिए रिकवरी के संकेत दिख रहे हैं। टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया है कि BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ रही है। इसके साथ ही स्वदेशी 4G नेटवर्क तैयार है। इस नेटवर्क को 5G में तब्दील करने के लिए कार्य किया जा रहा है। 

सिंधिया ने बताया कि 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत, स्वदेशी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल वाला 4G नेटवर्क तैयार है और कुछ महीनों में BSNL के जरिए इसकी सर्विस पूरे देश में उपलब्ध होगी। उनका कहना था, "Reliance Jio और Bharti Airtel के 4G नेटवर्क लॉन्च करने पर बहुत से लोगों ने पूछा था कि BSNL क्यों नहीं? यह प्रधानमंत्री का संकल्प था कि अगर हमें सरकारी टेलीकॉम कंपनी के नेटवर्क को डिवेलप करना है तो हम चीन या किसी अन्य देश से इक्विपमेंट का इस्तेमाल नहीं करेंगे।" यह फैसला किया गया था कि एक स्वदेशी टेक्नोलॉजी को डिवेलप किया जाएगा। 

BSNL के लिए प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से चुनौती बढ़ रही है। रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने लगभग पूरे देश में अपनी 5G सर्विस शुरू कर दी है। इस वजह से पिछले कुछ महीनों में BSNL को सब्सक्राइबर्स का नुकसान हो रहा था। हालांकि. पिछले महीने टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से कुछ सब्सक्राइबर्स BSNL के पास शिफ्ट हुए हैं। 

इस बारे में सिंधिया ने कहा, "हम अक्टूबर के अंत तक लगभग 80,000 टावर्स इंस्टॉल करेंगे। इसके बाद अगले वर्ष मार्च तक बाकी के 21,000 टावर्स इंस्टॉल किए जाएंगे। इससे जल्द डाउनलोड करने में आसानी होगी। हमें 5G सर्विसेज के लिए टावर्स में कुछ बदलाव करने होंगे और इस पर कार्य किया जा रहा है। हम जल्द ही 4G से 5G की यात्रा पूरी कर लेंगे।" हाल ही में कंपनी की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से निवेदन किया गया था। भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने कहा था कि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्राइसिंग में दबदबे पर नियंत्रण के लिए BSNL की मौजूदगी महत्वपूर्ण है। BMS ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में निवेदन किया था कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि BSNL को स्वदेशी टेक्नोलॉजी के डिवेलप होने तक इंटरनेशनल वेंडर्स से 4G और 5G से जुड़े इक्विपमेंट के इस्तेमाल की अनुमति दी जाए। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »