BSNL का बढ़ा रेवेन्यू, लॉस में हुई कमी, अगले वर्ष कंपनी लॉन्च करेगी 5G नेटवर्क

BSNL ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में लाखों नए सब्सक्राइबर्स हासिल किए हैं। कंपनी को अफोर्डेबल टैरिफ प्लान का फायदा मिल रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 नवंबर 2024 16:03 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ महीनों में BSNL ने अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं
  • इसका फायदा कंपनी को मिला है और इससे लाखों नए सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं
  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को महंगे टैरिफ प्लान से नुकसान हो रहा है

पिछले कुछ महीनों में कंपनी को लाखों नए सब्सक्राइबर्स मिले हैं

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में नेट लॉस घटकर लगभग 2,785 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह लॉस लगभग 2,951 करोड़ रुपये का था। पिछले कुछ महीनों में BSNL को लाखों नए सब्सक्राइबर्स मिले हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी की फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स के हवाले से बताया गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में ऑपरेशंस से BSNL का रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 10.4 प्रतिशत बढ़कर लगभग 9,235 करोड़ रुपये का रहा है। कंपनी ने कंज्यूमर मोबिलिटी सहित अपने सभी सेगमेंट्स के रेवेन्यू में बढ़ोतरी दर्ज की है। इसका कुल खर्च भी वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 4.5 प्रतिशत बढ़कर लगभग 12,890 करोड़ रुपये का है। इसमें लगभग 4,042 करोड़ रुपये की एंप्लॉयी कॉस्ट शामिल है। BSNL के कुल खर्च में एंप्लॉयी कॉस्ट की हिस्सेदारी लगभग 31 प्रतिशत की है। कंपनी की अगले वर्ष 5G नेटवर्क लॉन्च करने की योजना है। 

इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी ने ऑपरेटिंग प्रॉफिट दर्ज किया है। BSNL  का इबिट्डा लगभग 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 904 करोड़ रुपये का है। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी ने लाखों नए सब्सक्राइबर्स हासिल किए हैं। अप्रैल से सितंबर के दौरान Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर्स कम हुए हैं। 

टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI के डेटा के अनुसार, अप्रैल में एयरटेल के सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 38.65 करोड़ थी, जो सितंबर में घटकर लगभग 38.49 करोड़ रह गई। रिलायंस जियो के पास अप्रैल में 47.24 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे लेकिन यह संख्या सितंबर में गिरकर लगभग 46.37 करोड़ हो गई। इसके अलावा Vodafone-Idea के अप्रैल में लगभग 21.9 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे, जो सितंबर में घटकर 21.24 करोड़ हो गए। इस अवधि में BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या 8.68 करोड़ से बढ़कर लगभग 9.18 करोड़ पर पहुंच गई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के डेटा से पता चलता है कि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के सब्सक्राइबर्स की संख्या जून से घटने लगी थी और BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या में इसी महीने से बढ़ोतरी शुरू हुई थी। हाल ही में BSNL ने अपने फाइबर-टु-द-होम (FTTH) सब्सक्राइबर्स के लिए वाई-फाई रोमिंग की सर्विस लॉन्च की थी। इससे कंपनी के FTTH सब्सक्राइबर्स पूरे देश में वाई-फाई हॉटस्पॉट्स से कनेक्ट हो सकेंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  4. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  2. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Amazon Prime Day सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra, Galaxy M47, Galaxy A56 जैसे फोन 25 हजार तक सस्ते!
  4. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  5. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
  6. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  7. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
  8. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  9. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  10. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.