BSNL ने शुरू की देश भर में Wi-Fi रोमिंग, अगले वर्ष लॉन्च होगा कंपनी का 5G नेटवर्क

BSNL ने 5G नेटवर्क की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। BSNL का लक्ष्य मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के अंत तक 4G की एक लाख साइट्स को लॉन्च करने का है

BSNL ने शुरू की देश भर में Wi-Fi रोमिंग, अगले वर्ष लॉन्च होगा कंपनी का 5G नेटवर्क

इससे कंपनी के FTTH सब्सक्राइबर्स पूरे देश में वाई-फाई हॉटस्पॉट्स से कनेक्ट हो सकेंगे

ख़ास बातें
  • इससे कंपनी के यूजर्स को ट्रैवल के दौरान भी इंटरनेट कनेक्टिविटी मिल सकेगी
  • इस सर्विस से BSNL के वाई-फाई हॉटस्पॉट्स को आसानी से एक्सेस किया जा सकेगा
  • केंद्र सरकार की योजना कंपनी को जल्द प्रॉफिट में लाने की है
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने पिछले कुछ महीनों में कई नई सर्विसेज शुरू की हैं। इसी कड़ी में कंपनी ने अपने फाइबर-टु-द-होम (FTTH) सब्सक्राइबर्स के लिए देश भर में वाई-फाई रोमिंग की सर्विस लॉन्च की है। इससे BSNL के FTTH सब्सक्राइबर्स पूरे देश में वाई-फाई हॉटस्पॉट्स से कनेक्ट हो सकेंगे। 

इस सर्विस से कंपनी के सब्सक्राइबर्स को ट्रैवल के दौरान भी इंटरनेट कनेक्टिविटी मिल सकेगी और उनकी डेटा की कॉस्ट घटेगी। इससे वे बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के BSNL के वाई-फाई हॉटस्पॉट्स को एक्सेस कर सकेंगे। एक बार रजिस्टर करने पर सब्सक्राइबर्स आसानी से कंपनी के वाई-फाई रोमिंग नेटवर्क को खोजने के बाद उससे कनेक्ट कर सकेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में BSNL ने पहली फाइबर बेस्ड इंट्रानेट सर्विस लॉन्च करने की जानकारी दी थी। देश के चुनिंदा क्षेत्रों में इस TV सर्विस को शुरू किया गया है। पिछले महीने BSNL ने अपना नया लोगो और छह नई सुविधाओं को लाने के साथ IFTV कही जाने वाली इस सर्विस को पेश किया था। इस सर्विस के लिए कंपनी के फाइबर-टु-द-होम (FTTH) नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाएगा। 

नई IFTV सर्विस से मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में BSNL के कस्टमर्स हाई स्ट्रीमिंग क्वालिटी में 500 से अधिक लाइव TV चैनल्स को देख सकेंगे। इसके अलावा यह पे TV कंटेंट और अन्य लाइव TV सर्विसेज की भी पेशकश करेगी। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Bharti Airtel और Reliance Jio की लाइव TV सर्विसेज में स्ट्रीमिंग में इस्तेमाल होने वाला डेटा कस्टमर्स के मासिक कोटा में से कट जाता है। BSNL की IFTV सर्विस में ऐसा नहीं होगा। कंपनी ने बताया कि TV स्ट्रीमिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला डेटा कस्टमर्स के डेटा पैक्स से अलग होगा और इसे FTTH पैक से नहीं काटा जाएगा। इसके लिए BSNL अनलिमिटेड डेटा की पेशकश करेगी। लाइव TV सर्विस कंपनी के FTTH कस्टमर्स को बिना किसी अतिरिक्त कॉस्ट के उपलब्ध होगी। 

BSNL ने 5G नेटवर्क की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। BSNL का लक्ष्य मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के अंत तक 4G की एक लाख साइट्स को लॉन्च करने का है। Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है। केंद्र सरकार की योजना BSNL को जल्द प्रॉफिट में लाने की है। कंपनी के 5G नेटवर्क की टेस्टिंग सेंटर फॉर डिवेलपमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (C-DoT) के साथ मिलकर की जा रही है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »